एक्सप्लोरर

Mumbai Covid Scam: मुंबई कोविड घोटाला मामले में संजय राउत और आदित्य ठाकरे के करीबियों पर ED की छापेमारी

Mumbai Covid Scam: ईडी ने देर रात तक कथित घोटाले के आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की, उन पर आरोप है कि कोविड के दौरान उन्होंने फर्जी तरीके से बीएमसी के टेंडर हालिस किए थे.

Mumbai Covid Scam: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में जिन लोगों के ठिकानों पर रेड हुई उनमें उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के करीबी लोग शामिल थे. छापेमारी उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण के अलावा कई जगहों पर की गई. उनके अलावा युवा सेना (ठाकरे) की कोर समिति के सदस्य सूरज चव्हाण के आवास पर भी बीती रात करीब साढ़े 16 घंटे तक छापेमारी चलती रही. छापेमारी के बाद देर रात ईडी की टीम उनके घरों से निकली. हालांकि इस रेड में ED की टीम को क्या मिला इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है. 

संजय राउत के करीबी के घर छापेमारी
दरअसल कोविड के दौरान लाइफलाइन कंपनी के अन्तर्गत कथित घोटाला सामने आया था, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे थे. इस मामले में ED ने मामला दर्ज किया था, जिसके बाद 21 जून को मुंबई के कई इलाकों में रेड की गई. इस मामले में उद्योगपति सुजीत पाटकर का नाम भी शामिल है. जो शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के करीबी माने जाते हैं. 

बीएमसी टेंडर हासिल करने का मामला
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कथित अस्पताल प्रबंधन ठेका घोटाले के सिलसिले में युवा सेना (ठाकरे) की कोर समिति के सदस्य सूरज चव्हाण के आवास और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कुछ अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव जायसवाल सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर ये छापेमारी की जा रही थी. पाटकर और उनके तीन पार्टनर्स पर आरोप है कि उन्होंने महामारी के दौरान कोविड-19 क्षेत्र अस्पतालों के प्रबंधन के लिए फर्जी तरीके से बीएमसी के ठेके हासिल किए थे. 

उद्धव गुट ने छापेमारी पर उठाए सवाल
ईडी की टीम ने पाटकर, जायसवाल और चव्हाण के सांताक्रूज, बांद्रा और चेंबूर स्थित आवासों पर छापे मारे. ईडी के अधिकारी कई घंटों तक बांद्रा में जायसवाल के आवास पर रहे. शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता सचिन अहीर ने छापों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक प्रतिशोध की मंशा है. मुंबई पुलिस ने लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी, पाटकर और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल अगस्त में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच के लिए मामला दर्ज किया था. 

(इनपुट- भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सोनिया गांधी ने दिया रिएक्शन, 'देश की अंतरात्मा...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget