एक्सप्लोरर

फर्जी वीजा, हवाला और विदेशी चैट्स... डंकी रूट मामले में ED की छापेमारी में क्या-क्या मिला?

ED जालंधर ने छापेमारी में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को ईडी ने मानसा, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ 7 जगहों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

ED जालंधर जोनल यूनिट डंकी रूट केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लगातार छापेमारी कर रही है. शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को ED ने पंजाब और हरियाणा में छापेमारी की थी. ये छापेमारी मानसा, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ 7 जगहों पर छापेमारी की गई थी. ED के अधिकारियों के मुताबिक, जो पहले 9 जुलाई को रेड्स हुई और उनमें जो सुराग मिले, उसी के आधार पर ये छापेमारी की गई.

ED को छापों के दौरान कई अहम सबूत हाथ लगे. इस दौरान, विदेशी देशों के फर्जी इमिग्रेशन स्टैम्प्स, नकली वीजा टेम्पलेट्स, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, दस्तावेज, हवाला चैनलों के जरिए लेन-देन के सुराग और विदेशी नंबरों से की गई वॉट्सऐप चैट्स बरामद हुई. ED के मुताबिक, ये सभी चीजें इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि आरोपी लोग एक संगठित तरीके से नकली वीजा बनाकर लोगों को विदेश भेजने के गैरकानूनी कारोबार में लगे थे.

डंकी के रास्ते करते थे गैरकानूनी काम

दरअसल ये मामला उन भारतीय नागरिकों से जुड़ा है, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए थे. जांच में सामने आया कि ये लोग गैरकानूनी तरीके से, बेहद जोखिम भरे रास्तों जिसे डंकी रूट कहा जाता है, उसके जरिए विदेश गए थे. ऐसे रास्तों का इस्तेमाल करने वालों को पहले नकली इमिग्रेशन स्टैम्प और वीजा दिखाकर लीगल डॉक्युमेंट्स का झांसा दिया जाता है.

ED की जांच में पता चला कि कुछ ट्रैवल एजेंट्स और बिचौलिए ऐसे हैं, जो दिखने में तो कानूनी ट्रैवल सर्विस चलाते हैं, लेकिन पीछे से गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं. कई एजेंट्स ने अपने ऑफिस पर बोर्ड तक नहीं लगा रखा था और छुप-छुपकर ये धंधा कर रहे थे.

एजेंट करते थे झूठे वादे

इन एजेंट्स का नेटवर्क विदेशों तक फैला हुआ है, जहां उनके साथी रहते हैं और वहां से इनको ऑपरेट करते हैं. एजेंट्स झूठे वादे करते थे कि वे लोगों को लीगल तरीके से भेजेंगे, लेकिन असल में उन्हें डंकी रूट पर धकेल देते थे.

जांच में ये भी सामने आया कि इन एजेंट्स और बिचौलियों ने इस अवैध धंधे से मोटी कमाई की है और उससे कई चल-अचल संपत्तियां भी खरीदी हैं. ये सभी संपत्तियां अब जांच के दायरे में हैं. ED ने साफ किया है कि इस नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान हो रही है और जांच अभी जारी है.

ये भी पढ़ें:- अगर चीन ने ताइवान पर किया अटैक तो अमेरिका के साथ आएंगे कौन-कौन से देश? ट्रंप ने इन देशों से पूछा, जानें भारत का रुख क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget