एक्सप्लोरर

ED Investigation: यूक्रेन, रूस के स्कैमर्स ने भारतीयों को फंसाया! अब भाग गए अपने देश, लुकआउट सर्कुलर जारी

Ponzi scheme: ED ने टोरेस पोंजी स्कीम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जांच शुरू की है. इस स्कीम में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई और लोवर मिडल क्लास के निवेशकों को धोखा दिया गया.

Money Laundering: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टोरेस पोंजी स्कीम मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पीएमएलए की संबंधित धाराओं के तहत ECIR दर्ज किया है. आरोप है कि इस स्कीम के माध्यम से बड़े पैमाने पर पैसों की हेराफेरी की गई, जिसमें लोवर मिडल क्लास के निवेशकों को उच्च रिटर्न का लालच देकर धोखाधड़ी की गई.

सूत्रों के अनुसार ED का मामला मुंबई में शिवाजी पार्क पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है. एफआईआर में एक सब्जी विक्रेता ने दावा किया है कि लगभग 1.25 लाख निवेशकों ने टोरेस पोंजी स्कीम में निवेश किया था, जिसमें 66 निवेशकों से 13.85 करोड़ रुपये का निवेश शामिल था. शुरुआत में कुछ निवेशकों को रिटर्न मिला, लेकिन बाद में पैसे मिलना बंद हो गए, जिसके बाद ये मामला गंभीरता से लिया गया और इसकी जांच को EOW को सौंपा गया.

10 विदेशी नागरिक फरार, लुक आउट सर्कुलर जारी

ईओडब्ल्यू की जांच में ये सामने आया कि ये घोटाला यूक्रेनी नागरिकों की ओर से रची गई एक साजिश थी. आरोपियों की योजना के मुताबिक लोवर मिडल क्लास के लोग 40,000 से 50,000 रुपये तक निवेश कर सकें. इसके लिए एक स्कीम तैयार की गई थी. फिलहाल मामले में शामिल 10 विदेशी नागरिक फरार हैं और उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किए गए हैं. इन विदेशी नागरिकों में से अधिकांश पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं. इस घोटाले के मास्टरमाइंड के तौर पर ओलेना स्टोइन का नाम सामने आया है.

आरोपियों ने क्रिसमस पर भागने की बनाई साजिश

ईओडब्ल्यू के अधिकारी के अनुसार आरोपियों की योजना थी कि वे क्रिसमस के समय देश छोड़कर भाग जाएं, क्योंकि इस दौरान किसी को संदेह नहीं होगा. इन्होंने उसी अनुसार अपनी योजना को अंजाम दिया और देश से भाग गए. मामले में गिरफ्तार किए गए दो विदेशी नागरिकों तानिया उर्फ तजागुल खटासोवा और रूसी नागरिक वैलेंटिना कुमारी को कोर्ट ने EOW की कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

EOW और आयकर विभाग जुटा रहे हैं जानकारी

अब तक 2,000 से ज्यादा शिकायतकर्ता सामने आ चुके हैं जिन्होंने लगभग 39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट की है. इस मामले में ईओडब्ल्यू ने 11 टोयोटा ग्लैंजा कारों सहित 21 करोड़ रुपये का सामान और कैश जब्त किए हैं. इसके अलावा ये भी सामने आया कि तानिया उर्फ तजागुल खटासोवा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान डोंगरी पुलिस की ओर से जब्त किए गए 62 लाख रुपये के मामले में कथित रूप से हस्तक्षेप किया था. इस संदर्भ में ईओडब्ल्यू आयकर विभाग से भी जानकारी इकट्ठी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: यूपी और दिल्ली को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, सर्द हवाएं बढ़ेंगी...गिरेगा पारा, जानें उत्तर भारत में कब तक पड़ेगी ठंड

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget