एक्सप्लोरर

Bengal Recruitment Scheme: अर्पिता मुखर्जी के बाद मोनालिसा दास के घर पर रेड मारने की तैयारी में ED, मिले हैं अहम सबूत

West Bengal SSC Scam: ईडी के अधिकारियों ने नकदी के साथ-साथ टॉलीगंज के डायमंड सिटी परिसर में मुखर्जी के आलीशान आवास से 20 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए लिंक प्रदान करेंगे.

Parth Chatterjee: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के चर्चित शिक्षा भर्ती घोटाले (SSC Scam) को जांच की आंच राज्य सरकार तक पहुंच गई है. इस मामले में ईडी (ED) ने पहले पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) फिर उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के घर पर छापेमारी की जहां से 20 करोड़ रुपये बरामद किए. इन सबके बाद अब ईडी पार्थ चटर्जी की एक और करीबी मोनालीसा दास (Monalisa Das) के घर पर रेड मारने की तैयारी में है. मोनालीसा दास को मंत्री का एक और करीबी और सहयोगी बताया जा रहा है.

मोनालिसा दास का ये घर बोलपुर शांतिनिकेतन में है. सूत्रों के मुताबिक उसकी 10 से ज्यादा संपत्तियां मिल चुकी हैं. कई फ्लैट हैं. ED इस पहलू की जांच कर रही है. जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसका पार्थ चटर्जी से कोई संबंध है या नहीं. पश्चिम बंगाल में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) में भर्ती अनियमितताओं की चल रही जांच के संबंध में छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी अब मोनालिसा दास के घर पर छापेमारी की तैयारी कर रही है. ईडी सूत्रो के अनुसार दास के पास कई जमीन और मकान हैं जिनमें अधिकतर बीरभूम जिले में है. काग़ज़ों के आधार पर ही अगली कार्यवाही होगी. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वह एक विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं.

अर्पिता मुखर्जी के घर छापेमारी में क्या मिला

ईडी के अधिकारियों ने नकदी के साथ-साथ टॉलीगंज के डायमंड सिटी परिसर में मुखर्जी के आलीशान आवास से 20 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. अधिकारियों का मानना ​​है कि ये मोबाइल फोन WBSSC और WBBPE में शिक्षक भर्ती घोटाले के लिए महत्वपूर्ण लिंक प्रदान करेंगे. ईडी ने मीडिया के एक वर्ग को एक बयान भी जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि वह शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा था, जिसके दौरान भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई थी.

कौन हैं अर्पिता मुखर्जी

अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukerjee) पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की करीबी सहयोगी हैं. वह एक अभिनेत्री (Actress) और मॉडल भी हैं. अर्पिता ने ओडिशा फिल्म उद्योग (Odisha Film Industry) में अभिनय किया है. उन्होंने कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है. सूत्रों के मुताबिक, वह कई सालों से नकटला पूजा का प्रचार कर रही हैं. उन्हें बेहाला वेस्ट सेंटर में पार्थ चटर्जी के साथ प्रचार करते हुए भी देखा गया था. वह पिछले कुछ सालों से साउथ कोलकाता के एक लग्जरी फ्लैट में रह रही हैं.

ये भी पढ़ें: Partha Chatterjee Arrested: ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने किया गिरफ्तार, शिक्षक भर्ती घोटाले में हुई कार्रवाई

ये भी पढ़ें: ED Raids: नोटों के ढेर पर ईडी का बड़ा दावा- 'मंत्री के करीबी के यहां से मिली रकम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget