एक्सप्लोरर

SSC Scam: पार्थ चटर्जी के तीन नए ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में ED, एक गेस्ट हाउस भी शामिल

West Bengal SSC Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी ईडी ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी 8 कंपनियों के खातों को फ्रीज कर दिया है.

WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam) में पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार छापेमारी कर रहा है. इसी क्रम में अब पार्थ के नए ठिकानों पर ईडी छापेमारी (ED Raid) की तैयारी कर रही है. बीरभूम के शांति निकेतन में 3 घर और एक गेस्ट हाउस पर ईडी की नजर है. ये घर और गेस्ट हाउस गोलपारा, फुलडांगा और उत्तरपल्ली इलाके में स्थित हैं. कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि इन लोगों ने पार्थ चटर्जी को समय-समय पर आते देखा है.

शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में जुटी ईडी ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी 8 कंपनियों के खातों को फ्रीज कर दिया है. इसके अलावा पार्थ ने ईडी से पूछताछ में ये कहा है कि उन्होंने नेताओं के कहने पर नियुक्तियां दी थीं. अब ईडी पार्थ और अर्पिता को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. 28 जुलाई को हुई छापेमारी में अर्पिता के यहां से 28 करोड़ रुपये कैश में मिले थे.

पार्थ चटर्जी का पेंटहाउस और 2 फ्लैट के बारे में मिली जानकारी

ED सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अर्पिता के जिस फ्लैट पर ईडी ने छापेमारी के दौरान 22 करोड़ रुपये बरामद किए थे, उसी सोसायटी में पार्थ ने भी एक पेंटहाउस और 2 फ्लैट ले रखे हैं. हालांकि छापेमारी के बाद सोसायटी के ऐप से इन फ्लैट्स के बारे में जानकारी हटा दी गई. जानकारी के मुताबिक इस सोसायटी के 19वीं औऱ 20वीं मंजिल पर दो फ्लैट हैं औऱ उसके ऊपर पेंटहाउस है.

50 करोड़ मिलने के बाद और ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में ईडी

शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam) में ईडी (ED) ने अब तक 50 करोड़ रुपये कैश और कई किलो सोना बरामद किया है. इसके बाद ईडी अब 15 ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है. ईडी की पूछताछ में अर्पिता (Arpita Mukherjee) ने कबूल कर लिया है कि ये पूरा पैसा पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) का है. एक खबर ये भी है कि 4 कारें गायब हैं और उनका पता नहीं लग पाया है. ईडी को शक है कि इन कारों में पैसा भरकर किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है.

ये भी पढ़ें: Explained: क्या है बंगाल का SSC घोटाला? कैसे ED के निशाने पर आए पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी? जानिए सबकुछ

ये भी पढ़ें: Kolkata News: पार्थ चटर्जी ने खुद को बताया 'साजिश का शिकार', सदमे में अर्पिता मुखर्जी, ताजा अपडेट जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget