एक्सप्लोरर

टीएमसी के पूर्व सांसद केडी सिंह को ED ने मनीलांड्रिंग एक्ट के तहत किया गिरफ्तार

अलकेमिस्ट ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक और टीएमसी से पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को ईडी ने गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की विशेष ईडी अदालत के सामने पेश किया.

निवेशकों को सैकड़ों करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिग एक्ट के तहत टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद और व्यवसायी केडी सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. केडी सिंह को ईडी ने विशेष अदालत मे पेश किया जहां से पूछताछ के लिए उन्हे 16 जनवरी तक ईडी रिमांड पर भेज दिया. टीएमसी के पूर्व सांसद केडी सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.

उधर केडी सिंह से हुई पूछताछ टीएमसी और ममता सरकार दोनों के गले का फंदा भी बन सकती है क्योंकि केडी सिंह किसी समय में टीएमसी आलाकमान के बेहद करीबी लोगों में बताए जाते थे. केडी सिंह की गिरफ्तारी को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल चुनाव होने के समय नजदीक आ गया है और केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार एक दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं.

अलकेमिस्ट ग्रुप ऑफ कंपनी के संस्थापक और टीएमसी से पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को ईडी ने गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की विशेष ईडी अदालत के सामने पेश किया. ईडी ने कोर्ट को बताया कि सेबी की शिकायत के आधार पर अलकेमिस्ट ग्रुप के खिलाफ मनी लांड्रिग एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उन पर निवेशकों से करोडो रुपये लेकर वापस ना करने के आरोप है. केडी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वो ईडी के साथ सहयोग नही कर रहे है लिहाजा उन्हे पूछताछ के लिए रिमांड पर दिया जाए.

जांच के दौरान ईडी को पता चला कि अलकेमिस्ट ने निवेशको से जो पैसा लिया वो एक सोची समझी साजिश के तहत अपनी दूसरी कंपनियो में ट्रांसफर कर दिया. ईडी का दावा है कि जिन कंपनियो मे पैसा ट्रांसफर किया गया उनमें से अनेक कंपनियां कागजी थी. जांच मे यह भी पता चला कि योजनाबद्ध तरीके से एकत्र किए गए पैसे से हरियाणा शिमला के अनेक शहरो मे संपतिया खरीदी गई ईडी ने अलकेमिस्ट ग्रुप की 239 करोड रुपये की संपत्ति भी जब्त की है.

कोर्ट में केडी सिंह के वकील ने दावा किया कि जिन दो कंपनियो में केडी सिंह को बताया जा रहा है उसमें केडी सिंह शामिल ही नही है और ईडी को सहयोग ना किए जाने के दावे निराधार है. सिंह के वकील ने कहा कि वो रिमांड एप्लीकेशन के जवाब ने डिटेल मे जानकारी देगे इस पर जज ने कहा कि जब तक वो अपनी डिटेल जानकारी देगे तब तक के लिए केडी को ईडी हिरासत मे जाने पर कोई एतराज तो नही है.

वकील ने ना कहने पर जज ने केडी सिंह को 16 जनवरी तक के लिए ईडी रिमांड पर भेज दिया. इसके पहले ईडी ने अलकेमिस्ट ग्रुप पर छापेमारी भी की थी और केडी सिंह से अनेको बार पूछताछ भी की थी। ईडी सूत्रो के मुताबिक रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जायेगी कि केडी सिंह की कंपनियों ने निवेशको की रकम का क्या क्या इस्तेमाल किया? क्या उनकी कोई संपत्ति विदेशो में भी है? क्योंकि इसके पहले ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड मे कंपनी खोले जाने को लेकर भी एफआईयू की एक रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की गई थी. दिलचस्प यह भी है कि यह पूछताछ टीएमसी के गले का भी फंदा बन सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget