एक्सप्लोरर

अवैध खनन केस में ED का बड़ा एक्शन, पंजाब के कई जिलों में छापेमारी कर 44 जमीनों को किया अटैच

ED Raids in Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पंजाब के लुधियाना, रूप नगर, शहीद भगत सिंह नगर, एसएएस नगर सहित कई जिलों में फैली 30 करोड़ रुपये की 44 जमीनों को अटैच कर लिया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गुरुग्राम जोनल ऑफिस की टीम ने अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है. पंजाब के कई जिलों में छापेमारी कर ईडी ने 44 जमीनों को अटैच कर लिया है. इनमें 85 एकड़ से ज्यादा की कृषि जमीन शामिल है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ये जमीनें लुधियाना, रूप नगर, SAS नगर, शहीद भगत सिंह नगर समेत कई जिलों में फैली हुई है. ये संपत्तियां कुलदीप सिंह मक्कड़, अंगद सिंह मक्कड़, पुनीत सिंह मक्कड़ और उनकी कंपनियों से जुड़ी मानी जा रही है.

ईडी की जांच में क्या हुआ खुलासा?

ईडी की जांच हरियाणा पुलिस की उन FIRs के आधार पर शुरू हुई थी, जिनमें रेत, बोल्डर और ग्रेवल के अवैध खनन की शिकायत दर्ज थी. इस काम में M/s Mubarikpur Royalty Company, Development Strategies (India) Pvt Ltd, दिल्ली रॉयल्टी कंपनी, JSM फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और पीएस बिल्डटेक जैसी कंई कंपनियां भी शामिल थीं. इनके अलावा कई स्टोन क्रशर और स्क्रीनिंग प्लांट्स के मालिक भी इस नेटवर्क का हिस्सा पाए गए.

जांच में खुलासा हुआ है कि अवैध खनन से करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. इसमें से सिर्फ अंगद सिंह मक्कड़ और उनके परिवार का हिस्सा ही 110 करोड़ रुपये से ज्यादा है. ये लोग बिना इजाजत वाली जमीनों पर खनन करते थे और फर्जी ई-रावाना बनाकर खनिज बेचते थे. खनिज की बिक्री से मिलने वाले पैसे को कैश में लिया जाता था और फिर गैंग के लोगों में बांट दिया जाता था.

इस केस में ईडी पहले भी कर चुकी है कार्रवाई

इससे पहले भी ईडी ने इस केस में बड़ी कार्रवाई की थी. उस वक्त दिलबाग सिंह, कुलविंदर सिंह, सुरेन्द्र पंवार और अंगद सिंह मक्कड़ को गिरफ्तार किया गया था और 122 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई थी, जिसे कोर्ट ने भी सही ठहराया था.

छापेमारी में ईडी को मिले कई अहम सबूत

ईडी को छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत भी मिले हैं, जिनसे साफ है कि इस गैंग ने अवैध खनन से मोटी कमाई की और फिर उसे सफेद करने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया. इस मामले में ईडी ने अंबाला की विशेष अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की है, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है. जांच अभी भी जारी है.

यह भी पढ़ेंः थिएटर कमांड बनाने पर थलसेना प्रमुख ने किया एयर फोर्स चीफ का काउंटर, बोले- ‘यूनिटी ऑफ कमांड है बेहद जरूरी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget