एक्सप्लोरर

Economic Survey 2021: जनधन खाते हुए धन-धन, लोगों की बचत में हुआ इजाफा

आर्थिक सर्वे में इस बात को भी बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान जनधन खातों में धन के सीधे हस्तांतरण से लोगों को काफी राहत मिली. वहीं 41 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं.

नई दिल्ली: आम बजट से पहले संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया है. इस सर्वे के तहत अनुमान जताया गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 11 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगी और महामारी के चलते आर्थिक गिरावट के बाद 'वी शेप' का सुधार देखने को मिलेगा. वहीं आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि जनधन खातों में लोगों की ओर से की जाने वाली बचत में इजाफा देखने को मिला है.

बजट सत्र के शुरुआती दिन अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जनधन खातों, आधार और मोबाइल (JAM) की त्रिमूर्ति ने लोगों के अधिकारों को सुरक्षित रखने में मदद की है और 1.8 लाख करोड़ रुपयों को गलत हाथों में जाने से बचाया है.

बचत बढ़ी

वहीं आर्थिक सर्वेक्षण में ये बात भी सामने आई कि कोरोना महामारी के बावजूद लोगों के जनधन खातों में बचत बढ़ी है. सर्वे के मुताबिक जनधन खातों में बचत में औसत 400-500 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. वहीं लॉकडाउन के दौरान पीएम जनधन योजना के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में तीन महीने तक 500 रुपये की राशि भेजी गई. इसके लिए कुल 20.64 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी.

COVID -19 महामारी के दौरान जमा कैसे बढ़ी है, इस पर बात करते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने कहा कि 40 करोड़ से अधिक खातों के लिए पीएम जनधन औसत बैलेंस लगभग 500 रुपये बढ़ा है. यह तब है जब इन घरों में उपभोग करने की प्रवृत्ति काफी ज्यादा है.

आर्थिक सर्वे में इस बात को भी बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान जनधन खातों में धन के सीधे हस्तांतरण से लोगों को काफी राहत मिली. वहीं 41 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं ताकि गरीबों को बैंकिंग प्रणाली का लाभ मिल सके. इनमें से आधे से अधिक खाते गरीब परिवारों के हमारी बहन और बेटियों के हैं.

यह भी पढ़ें: Budget 2021: आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगाने के लिए बजट में क्या करेगी सरकार? जानें, क्यों बैंक कर देते हैं लोन देने से मना, आपको क्या करना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget