एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग ने AAP को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP और ममता बनर्जी की TMC ने गंवाया

शरद पवार की एनसीपी से पूर्वोत्तर के राज्यों में हुई हार के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) को नागालैंड में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिला है.

AAP National Party: केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है. आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू जारी रहेगा. चुनाव आयोग ने सोमवार (10 अप्रैल) को कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC), शरद पवार की एनसीपी (NCP) और सीपीआई (CPI) का राष्ट्रीय स्तर का दर्जा छिन गया है. पूर्वोत्तर के राज्यों में हुई हार के बाद एनसीपी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिना है. 

आयोग ने कहा कि आप को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है. बीजेपी, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आप अब राष्ट्रीय दल हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) को नागालैंड में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिला है. तृणमूल कांग्रेस का बंगाल और त्रिपुरा में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा जारी रहेगा. टीएमसी के सूत्र ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लेने के ईएसआई के फैसले को चुनौती देने के लिए पार्टी कानूनी विकल्प तलाश रही है.

राष्ट्रीय लोक दल से छिना राज्य पार्टी का दर्जा

टिपरा मोथा पार्टी को त्रिपुरा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता मिली है. बीआरएस को आंध्र प्रदेश में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल का एक राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है. रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को पश्चिम बंगाल में एक राज्य पार्टी के रूप में अमान्य किया. मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी को राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली. 

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं. सबको बहुत बहुत बधाई. देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया. लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है. आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है. हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें.

आप सांसद राघव चड्ढा ने जताई खुशी

आप सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया कि सिर्फ 10 साल में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए. हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया, सत्ता की लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना किया, उन सबको सलाम. इस नए आगाज के लिए सबको बधाई.

ये भी पढ़ें- 

West Bengal Violence: 'नमाज के समय का इंतजार किया', ममता बनर्जी ने हिंसा को लेकर लगाए BJP पर गंभीर आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget