एक्सप्लोरर

ईज ऑफ डुईंग बिज़नेस के बाद अब मोदी सरकार का ईज़ ऑफ़ लिविंग पर फोकस

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एक प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें सरकार के विज़न का ख़ाका तैयार किया गया है.

नई दिल्ली: विश्व बैंक की ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस की रैंकिंग में जबरदस्त सुधार से मिल रही सराहना के बाद अब मोदी सरकार ईज़ ऑफ़ लिविंग पर फ़ोकस करेगी. जैसा की नाम से साफ़ है ईज़ ऑफ़ लिविंग के तहत लोगों को जीवनयापन के लिए तैयार करने की योजना है. कौशल विकास मंत्रालय और कुछ अन्य मंत्रालय इस पर पिछले कुछ दिनों से काम कर रहा है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में एक प्रेजेंटेशन दिया गया जिसमें सरकार के विज़न का ख़ाका तैयार किया गया है. बैठक में मोदी सरकार के तीन मंत्रियों - शहरी विकास राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) हरदीप पूरी, कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कौशल विकास राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने प्रेजेंटेशन दिया . प्रेजेंटेशन में मुख्य रूप से मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी मोदी सरकार की बड़ी फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. लगभग 1 घंटे तक चले प्रेजेंटेशन में तीन भागों में क़रीब 90 स्लाइड्स के ज़रिए पिछले तीन सालों में मोदी सरकार की तरफ से किये गए ऐसे कामों की जानकारी दी गयी जिसने आम लोगों के जीवन को बदलने का काम किया है. इसके साथ ही मोदी सरकार के बचे हुए डेढ़ सालों में किये जाने वाले उन कामों का भी खाका पेश किया गया जिनके ज़रिये लोगों के जीवन में सुधार हो सकेगा. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से मेहनत करने का आह्वाहन करते हुए कहा कि लोगों के जीवन में सुधार के लिए किए गए कामों को जनता के बीच पहुंचाया जाए. पिछले महीने ही वर्ल्ड बैंक की ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में 30 पायदान का जबरदस्त सुधार आया है. इस मौके पर मोदी ने कहा था कि ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का मतलब है ईज़ ऑफ़ लिविंग. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक चुनावी सभा में भी मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार का मक़सद ईज़ ऑफ़ लिविंग है. दरसअल वर्ल्ड बैंक ने पिछले कुछ सालों से ईज़ ऑफ़ लिविंग के पैमाने पर दुनिया भर के देशों की रैंकिंग करती आई है. इस रैंकिंग में पिछली बार भारत 119वें नम्बर पर था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफे के विवाद के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रद्युत बोरदोलोई का किया बचाव, जानें क्या कहा
इस्तीफे के विवाद के बीच असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने प्रद्युत बोरदोलोई का किया बचाव, जानें क्या कहा
Bengaluru Reels: बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया बंद
बेंगलुरु में ‘ह्यूमन पार्सल’ स्टंट से मचा हड़कंप! रील बनाने के चक्कर में पिता को बोरी में किया बंद
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल
पश्चिम बंगाल के भबानीपुर में दीदी बनाम दादा की जंग, चुनावी मुकाबला होगा दिलचस्प, समझें पूरा खेल
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
इस कार कंपनी का बड़ा ऐलान: अब फ्री में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कारें, जानें किन ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
Fatty Liver Disease: लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
Embed widget