एक्सप्लोरर

Earthquake: अफगानिस्तान से भारत तक कांपी धरती, लेकिन आपको महसूस नहीं हुए झटके, जानिए क्या है वजह

Earthquake Tremors: भूकंप के झटके कई लोगों को बहुत ज्यादा तो कई लोगों को बिल्कुल भी महसूस नहीं होते. इसके पीछे एक अहम वजह है. एक्सपर्ट्स ने इसको लेकर एक रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी दी है.

Earthquake: अफगानिस्तान में मंगलवार (21 मार्च) रात को 6.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसमें कई लोगों की जान भी गई. इस भूकंप का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिला. दिल्ली-पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में तेज झटके महसूस किए गए. लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए, लेकिन इस दौरान कई लोग ऐसे भी थे, जिन्हें ये झटके बिल्कुल भी महसूस नहीं हुए. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अकेले नहीं हैं. 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एडवांसिंग अर्थ एंड स्पेस साइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों को भूकंप महसूस नहीं होने का एक बड़ा कारण यह है कि वो झटकों के दौरान पर्याप्त रूप से अच्छी तरह से स्थित नहीं होते हैं. आसान भाषा में समझें तो जब भूकंप आया होगा उस समय वो एक जगह स्थिर होकर नहीं बैठे होंगे या सीधे नहीं खड़े होंगे और उनका शरीर लगातार मूव कर रहा होगा. ऐसे में जब झटके आए तो उनका ध्यान कहीं और था और इस वजह से उन्हें ये महसूस नहीं हुआ.

ऊंची इमारतों में ज्यादा महसूस होते हैं झटके

रिपोर्ट के अनुसार, जहां पर ज्यादा शोर हो रहा हो या लोगों की मूवमेंट तेज है तो ऐसे समय भूकंप के झटके कई बार महसूस नहीं होते हैं. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ऐसी संभावना है कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बंगले में रहने वाले लोगों की तुलना में भूकंप को अधिक महसूस कर सकते हैं, क्योंकि हिलती इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर उच्च गति झटकों की तीव्रता को बढ़ाती है.

मानवीय संवेदनशीलता भी अहम वजह

वेस्टन ऑब्जर्वेटरी के निदेशक जॉन एबेल ने एक मीडिया आउटलेट को बताया कि झटके के प्रति मानवीय संवेदनशीलता एक अन्य कारक है जो यह निर्धारित करता है कि वो भूकंप के झटके महसूस करेंगे या नहीं. उन्होंने कहा, "मनुष्यों में कंपन महसूस करने की प्राकृतिक संवेदनशीलता होती है, लेकिन कुछ दूसरों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं."

एक अन्य भूकंप विशेषज्ञ, साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी के जॉन क्लेग ने एक समाचार रिपोर्ट में बताया कि यह ग्राउंड मोशन से निकलने वाली ऊर्जा पर भी निर्भर कर सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि नदी या तट के पास रहने वाले लोगों को भूकंप के झटके ज्यादा महसूस हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, वीडियो कॉल पर किस और ब्लैकमेलिंग... व्हॉट्सएप चैट-वॉइस नोट ने खोले अमृतपाल के राज़!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget