एक्सप्लोरर

Earthquake: भूकंप से भारत समेत 3 देशों में दहशत, दिल्ली-NCR से MP तक कांपी धरती, नेपाल में 8 की मौत के बाद लगाई गई आर्मी

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे भूकंप के झटके लगे. इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया. लोग फौरन घरों से बाहर निकलकर रोड पर आ गए. भूकंप के झटके यूपी और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए.

Earthquake in Delhi-NCR: भारत-चीन और नेपाल में मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल मांपी गई. नेपाल में भूकंप के चलते घर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. वहां पर एक के बाद एक तीन झटके आए. पहली बार 8 बजकर 52 मिनट पर, दूसरी बार 9 बजकर 41 मिनट पर और तीसरी बार 1 बजकर 57 मिनट पर आए झटके ने 2015 के हादसे की याद दिला दी. भूकंप के तेज झटके की दहशत के चलते आधी रात घरों के अंदर सो रहे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए तो कहीं ऑफिस में काम कर रहे लोग बाहर की तरफ भागे.

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही, यूपी-उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सुबह 6.27 बजे फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई.  हालांकि, भूकंप की वजह से भारत में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. गोरखपुर में भी देर रात के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने टेलीफोन पर बातचीत में बताया कि भूकंप दो बार आया. रात 8 बजकर 52 मिनट पर 4.6 तीव्रता और रात 1 बजकर 57 मिनट पर 5.7 रिक्टर स्केल की तीव्रता रही. 

नेपाल में मणिपुर था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 8 नवंबर सुबह 4:37 बजे से लेकर 9 नवंबर की सुबह 6:27 बजे तक उत्तर भारत ने भूकंप के 3 झटके महसूस किए हैं. इसमें सबसे तेज भूकंप के झटके 8 और 9 तारीख की दरमियानी रात 01:57 बजे महसूस हुए. इसका केंद्र नेपाल में था. यह केंद्र उत्तराखंड  के पिथौरागढ़ से महज 90 किलोमीटर दूर था. इसके बाद सुबह फिर से भूकंप आया, जिसका केंद्र पिथौरागढ़ ही रहा. जिस वक्त भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में लगे उस वक्त अधिकतर लोग सोए हुए थे. जिन्हें पता लगा वो फौरन घरों से बाहर निकल गए.

एक घंटे पहले यूपी के कई जिलों में लगे थे झटके

बता दें कि दिल्ली एनसीआर में देर रात 2 बजे आए भूकंप से पहले उत्तराखंड और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई थी. इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर बताया गया था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे बताई गई थी. इन दोनों झटकों से पहले मंगलवार को 4.4 की तीव्रता का एक और भूकंप का झटका नॉर्थ इंडिया के कुछ शहरों में लोगों ने महसूस किया था. यह भूकंप सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर महसूस किया गया था. इसका केंद्र चम्फाई, मिजोरम था.

भूकंप आए तो इन बातों का रखें ध्यान

भूकंप के दौरान आपका सुरक्षित स्थान पर रहना बहुत जरूरी है. भूकंप से इमरातों और घरों के गिरने का खतरा रहता है. भूकंप से जितनी भी मौतें होती हैं वो बिल्डिंग के मलबे में दबकर ही होती हैं. ऐसे में जरूरी है कि भूकंप के दौरान आप सेफ जगह पर रहें. भूकंप के दौरान आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

यदि घर के अंदर हैं तो

  • यदि आप भूकंप के दौरान घर के अंदर हैं तो जमीन पर झुक जाएं. किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे जाकर बैठ जाएं. अगर घर में कोई मेज या डेस्क नहीं है तो चेहरे और सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं.
  • किसी इंटरनल गेट के लेंटर, किसी कमरे के कोने में, किसी मेज या पलंग के नीचे शरण लें.
  • भूकंप के दौरान शीशे, खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों से दूर रहें. गिरने वाली चीजों के आसपास न रहें.

यदि आप घर के बाहर हैं

  • यदि आप घर के बाहर हैं तो जहां हैं वहीं रुक जाएं. बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों और बिजली/टेलीफोन आदि के खंभों और तारों से दूर रहें.
  • यदि आप किसी खुली जगह पर हैं तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं.
  • बेहतर है कि खुले मैदान में जाकर खड़े हों.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन

वीडियोज

Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, ऐसे दिया विकेट कि मानसिकता पर उठेंगे सवाल
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद

Embed widget