एक्सप्लोरर

ड्रग मामला: बेंगलुरु में पूर्व मंत्री के बेटे के बंगले 'हाउस ऑफ लाइफ' पर CCB की छापेमारी

ड्रग मामले की जांच कर रही सीसीबी ने आज पूर्व मंत्री जीवाराज अल्वा के बेटे के बंगले पर छापेमारी की.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कन्नड़ फिल्म कलाकारों समेत बड़ी हस्तियों से जुड़े ड्रग मामले की जांच कर रही बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और दिवंगत जीवाराज अल्वा के पुत्र आदित्य अल्वा के बंगले पर छापा मारा.

जब से सीसीबी ने बेंगलुरु में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और रेव पार्टियों का आयोजन करने वालों को निशाने पर लेने लगी है तब से आरोपी अल्वा फरार है.

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस संबंध में अब तक 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और नौ को गिरफ्तार किया गया है. एक बयान में सीसीबी ने कहा, ‘‘तलाशी का वारंट मिलने के बाद हिब्बल के पास स्थित आदित्य अल्वा के घर में तलाशी ली गई. अल्वा के घर का नाम 'हाउस ऑफ लाइफ' है.’’

पुलिस टीम ने मनोहारी हिब्बल झील के समीप स्थिति इस विशाल बंगले की तलाशी ली . यह बंगला चार एकड़ में फैला है और वहां स्वीमिंग पुल भी है. अल्वा इसी घर में कथित तौर पर पार्टियों का आयोजन करता था.

इस मामले में गिरफ्तार होने वालों में फिल्म अभिनेत्रियों- रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, ​​पार्टी का आयोजक वीरेन खन्ना, बिल्डर राहुल और आरटीओ क्लर्क बी के रविशंकर शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो द्वारा कन्नड फिल्म के अभिनेता-अभिनेत्रियों एवं गायकों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में बेंगलुरु से हाल में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस मामले को अपने हाथों में लिया. इस बीच सीसीबी ने कहा कि उसने एक फिल्मी दंपति को बुधवार को पेश होने का निर्देश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget