एक्सप्लोरर

नमाज के लिए ड्राइवर ने रास्ते में ही रोक दी बस तो मच गया बवाल, मंत्री बोले- जांच करेंगे

KSRTC Driver's Video: वीडियो वायरल होने के बाद इस मुस्लिम कर्मचारी की परेशानी बढ़ गई है. कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने इस मामले की जांच शुरू करने का आदेश दिया है.

KSRTC Driver's Video: कर्नाटक के हावेरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम सरकारी कर्मचारी ने बस रोक दी और नमाज पढ़ने लगा. इस दौरान बस में बैठे यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचने का इंतजार करते रहे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे उस कर्मचारी की परेशानी बढ़ गई है.

हावेरी जिले में इस घटना का काफी विरोध हो रहा है. यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब बस में यात्री बैठे थे. बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन ड्राइवर ने फिर भी बस रोककर नमाज पढ़ी. यह घटना शाम को हुबली-हावेरी रोड पर हुई. वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

मंत्री ने अधिकारी को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की

कर्नाटक सरकार के परिवहन और मुजराई मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस मामले में NWKRTC (हुबली) के मैनेजिंग डायरेक्टर को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने लिखा कि 29 अप्रैल की शाम को हुबली से हावेरी जा रही बस को एक ड्राइवर-कम-ड्राइवर ने रास्ते में रोककर नमाज पढ़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

मंत्री ने कहा कि जो लोग सरकारी सेवा में हैं, उन्हें नियमों का पालन करना जरूरी होता है. सभी को अपने धर्म का पालन करने की आज़ादी है, लेकिन ऐसा ऑफिस टाइम के बाहर किया जाना चाहिए. यात्रियों से भरी बस को बीच रास्ते में रोककर नमाज पढ़ना सही नहीं है. मंत्री ने अपने पत्र में कहा कि वायरल वीडियो की तुरंत जांच की जाए और अगर कर्मचारी दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2023 में भी बेंगलुरु में इसी तरह की एक घटना हुई थी. इसमें एक महिला यात्री ने BMTC (बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के एक बस ड्राइवर की टोपी पहनने पर आपत्ति जताई थी. महिला का कहना था कि सरकारी कर्मचारियों को ड्यूटी के समय किसी भी तरह के धार्मिक चिन्ह नहीं दिखाने चाहिए.

ड्राइवर ने बताया कि वह कई सालों से टोपी पहन रहा है और पहले किसी ने कोई आपत्ति नहीं की थी, लेकिन फिर भी उसने टोपी उतारने की बात मान ली. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था और लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की राय दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget