एक्सप्लोरर

AIIMS और RML में डीआरडीओ के ऑक्सीजन प्लांट्स ने काम करना किया शुरू, देशभर में लगने हैं ऐसे प्लांट्स

डीआरडीओ को कुल 500 ऐसे मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये ऑक्सजीन प्लांट्स एलसीए तेजस फाइटर जेट्स की ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली तकनीक पर आधारित हैं.

नई दिल्ली: डीआरडीओ के एम्स और आरएमएल स्थित ऑक्सीजन प्लांट्स गुरूवार शाम को शुरू हो गए हैं. दोनों प्लांट्स से मरीजों को ऑक्सजीन सप्लाई भी शुरू हो गई है. 

बता दें कि महज़ 15 दिनों से भी कम समय में इन  प्लांट्स को लगाकर ऑपरेशन्ल कर दिया गया है. 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को देश के हर जिले में इस तरह के मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने का आदेश दिया था.

डीआरडीओ को मिली ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी
डीआरडीओ को कुल 500 ऐसे मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये ऑक्सजीन प्लांट्स एलसीए तेजस फाइटर जेट्स की ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली तकनीक पर आधारित हैं. इन सभी प्लांट्स की फंडिंग पीएम-केयर फंड से की जा रही है. 

348 प्लांट टाटा कंपनी लगाएगी
डीआरडीओ ने एलसीए तेजस की ये तकनीक तुरंत प्राईवेट और सरकारी कंपनियों को सौंपी है. निर्णय लिया गया कि इन 500 प्लांट्स में से 348 प्लांट टाटा कंपनी लगाएगी और 48 प्लांट कोयम्बटूर की ट्राईटेंड कंपनी लगाएगी. बाकी 120 प्लांट लगाने की जिम्मेदारी सीएसआईआर यानि काउंसिल ऑफ साईंटिफिक एंड इंड्रस्ट्रियल रिसर्च के आईआईपी यानि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैट्रोलियम को सौंपी गई. 

इन तीनों कंपनियों को जुलाई के महीने तक सभी 500 ऑक्सीजन प्लांट्स देश के हर जिले में लगाने का काम पूरा करना है- यानि हर महीने 165-170 प्लांट. एम्स और आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स ट्राईटेंड कंपनी ने लगाए हैं. दिल्ली-एनसीआर के बाकी तीन हॉस्पिटल्स में भी इस महीने की 10 तारीख तक प्लांट्स लगाने का काम पूरा होने की संभावना है. 

डीआरडीओ पहले भी लगा चुकी है ये प्लांट्स
दरअसल, इस तरह के प्लांट्स डीआरडीओ ने पहले से ही सेना के लिए लेह और उत्तर-पूर्व के हाई-ऑल्टिट्यूड इलाकों में लगा रखे हैं ताकि सैनिकों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सके. वर्ष 2017 से डीआरडीओ के पास इस तरह के ऑक्सीजन प्लांट लगाने की टेक्नोलॉजी मौजूद है. 

सूत्रों की मानें तो इस तरह के एक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट पर करीब-करीब 80 लाख का खर्च आता है. यानि सभी 500 प्लांट्स पर कुल 400 करोड़ का खर्चा आएगा. ये सारा खर्च पीएम-केयर फंड उठाएगा. 

यह भी पढ़ें:

HC ने कहा- दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, तल्ख टिप्पणी करते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
कर्नाटक में नाराज स्पीकर ने दिया इस्तीफा, बोले- 'मुझे नहीं पता कि कांग्रेस...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश
SC ने NEET छात्रों की याचिका पर सुनवाई से किया मना, HC जाने का दिया निर्देश

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget