एक्सप्लोरर

Door Step Ration in MP: सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एलान, 1 नवंबर से 89 ब्लॉक में होगी डोर स्टेप राशन डिलीवरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है. इस बड़े एलान में उन्होंने कहा कि एक नवंबर से प्रदेश के 89 ब्लॉक में डोर स्टेप राशन की डिलीवरी की जाएगी.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने ऐलान करते हुए बताया कि 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के तौर पर 89 जनजातीय ब्लॉक में राशन की डिलीवरी सभी के डोर स्टेप पर करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज ने यह बड़ा एलान शनिवार को किया है. उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों को शिवराज सिंह चौहान ने यह तोहफा देते हुए कहा कि आपको अपना काम छोड़ दुकानों पर राशन लाने जाने की जरूरत नहीं  है.

गौरव दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में स्वतंत्रता संगाम में हिस्सा लेने वाले जनजातीय नेताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने आए थे, यहां उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. इस गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनजातीय समाज के लिए काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर रही है. जब अटल जी भारत के प्रधानमंत्री बने तब पहली बार जनजातीय समुदाय के लिए मंत्रालय का गठन हुआ.

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज ने इस संबोधन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय जनजातीय समुदाय के छात्रो को सिर्फ 200-300 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती थी. इस स्कॉलरशिप की रकम भाजपा सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया और इसे 1200-1300 रुपये कर दिया गया. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समुदाय को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने का संकल्प लिया है. हम प्रधानमंत्री के इस सुनहरे सपने को सच करेंगे.

ऊंची दरों से होता है जनजातीय भाई बहनों का शोषण

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊंची ब्याज दरों के कारण जनजाति के भाई-बहनों का शोषण होता है. इसलिए प्रभावी कानून बनाकर जनजाति क्षेत्रों में साहूकारी का धंधा करने वालों के लिए ब्याज की दरें भी निर्धारित कर दी है. तय दर से ज्यादा ब्याज लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा और उन्हें दंड दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IPL 2021: BCCI ने रिप्लेसमेंट की अंतिम लिस्ट जारी की, जानिए किस खिलाड़ी ने किसे क्या रिप्लेस

IPL 2021: पुराने अंदाज़ में दिखे एमएस धोनी, मुंबई के खिलाफ मैच से एक दिन पहले की छक्कों की बारिश, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget