एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटर कैफ का इमरान खान पर हमला, बोले- भारत में अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ी, पाकिस्तान में घटी

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के मॉब लिंचिंग वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा था, ‘हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाता है.'

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और क्रिकेटर रहे इमरान खान पर बड़ा हमला किया है. भारत में अल्पसंख्यकों पर दिए गए इमरान के बयान पर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि भारत में अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ी है जबकि पाकिस्तान में आजादी के समय की तुलना में हिंदुओं की संख्या घटी है.

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा है?

मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर कहा है, ‘’जब पाकिस्तान बना तो उस समय वहां पर अल्पसंख्यकों की आबादी करीब 20 प्रतिशत थी. अब यह आबादी घटकर दो प्रतिशत से भी कम रह गई है. जबकि आजादी के बाद भारत में अल्पसंख्यकों की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. अल्पसंख्यकों के साथ भारत में कैसा बर्ताव होना चाहिए यह बताने वाला पाकिस्तान दुनिया का अंतिम देश होना चाहिए.’’

पूर्व क्रिकेटर कैफ का इमरान खान पर हमला, बोले- भारत में अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ी, पाकिस्तान में घटी

इमरान खान ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के मॉब लिंचिंग वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा था, ‘हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाता है. भारत में भी लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों से अन्य नागरिकों जैसा समान व्यवहार नहीं होता.’

नसीरुद्दीन शाह ने भी इमरान खान को दिया जवाब

इमरान खान के बयान पर नसीरुद्दीन शाह ने करारा हमला बोला था. उन्होंने पाकिस्तानी पीएम को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था, ''मुझे लगता है कि इमरान खान को उन मुद्दों पर टिप्पणी करने कs (जिनका उनसे लेना-देना नहीं है) बजाय अपने देश के बारे में सोचना चाहिए. हमारे देश में 70 साल से लोकतंत्र बना हुआ है और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है.''

औवैसी ने भी दिखाया इमरान खान को आईना

AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन औवैसी ने भी इमरान खान के बयान पर उनपर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट किया, "पाकिस्तानी संविधान के अनुसार, केवल एक मुस्लिम ही वहां का राष्ट्रपति बनने के लिए योग्य है. लेकिन भारत में वंचित समुदायों के कई राष्ट्रपति रहे हैं. खान साहब को हमसे समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकारों के बारे में सीखना चाहिए.''

यह भी पढ़ें-

बोगीबील ब्रिज: पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे रेल-रोड पुल का उद्घाटन किया, फाइटर जेट की भी हो सकेगी लैंडिंग अब नितिन गडकरी ने कहा- अगर सांसद और विधायक हारते हैं तो कौन जिम्मेदार होगा? मध्य प्रदेश : सीएम कमलनाथ ने किया कैबिनेट का गठन, 8 ठाकुर मंत्री बनाए, सिर्फ 2 महिलाओं को मिली जगह BJP सांसद उदित राज ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा- दलितों की नाराजगी की वजह से हारी पार्टी वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget