एक्सप्लोरर

नाम बदलने से नहीं होगा विकास, इंदौर को इंदौर ही रहने दो: राहत इंदौरी

राहत इंदौरी ने कहा, "क्या इंदौर को इंदूर किए जाने भर से यह शहर स्मार्ट सिटी बन जाएगा. अगर सरकार इंदौर को एक आधुनिक शहर बनाना चाहते हैं, तो कुछ और सोचा जाना चाहिए. शहर का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा."

इंदौर: मशहूर शायर राहत इंदौरी ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी का नाम बदलने की बहस को "सियासी हल्ला" करार दिया. उन्होंने अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि इससे शहर की सेहत और मिजाज पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसका नाम इंदौर ही रहने दिया जाए. राहत इंदौरी ने बुधवार को कहा, "इंदौर का नाम बदलने की बहस से इस शहर की तरक्की नहीं होगी. यह बहस सियासी हल्ला भर है, इंदौर को इंदौर ही रहने दिया जाये. शहर का नाम बदलने की कोई जरूरत नहीं है."

राहत इंदौरी ने कहा, "क्या इंदौर को इंदूर किए जाने भर से यह शहर स्मार्ट सिटी बन जाएगा. अगर सरकार इंदौर को एक आधुनिक शहर बनाना चाहते हैं, तो कुछ और सोचा जाना चाहिए. शहर का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा."

गौरतलब है कि गुजरे सालों में देश के कई शहरों के नामों में बदलाव के बाद इंदौर के नाम में बदलाव की बहस तेज हो गई है. इंदौरी सवाल करते हैं, "देश के कई शहरों से लेकर उनके मोहल्लों, गलियों और चौराहों तक के नाम भी बदल दिए गए हैं, लेकिन मुझे अब तक समझ नहीं आया कि इससे आखिर क्या तब्दीली हुई है." उन्होंने कहा, "मद्रास को चेन्नई या कलकत्ता को कोलकाता कर दिया गया, तो इससे भला क्या फर्क पड़ गया?"

बम्बई का नाम बदलकर मुंबई किये जाने के सन्दर्भ में इंदौरी अपना एक पुराना शेर याद दिलाते हैं, "रोशनी को तीरगी (अंधेरा) करते रहे, यह सफर पूरी सदी करते रहे. लोग सूरज तोड़ लाये और हम....बम्बई को मुम्बई करते रहे." इंदौर से ताल्लुक रखने वाले मशहूर फिल्मी गीतकार स्वानंद किरकिरे का भी मानना है कि इस शहर का नाम बदलकर इंदूर किये जाने की बहस सरासर बेमानी है.

गीतकार ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि हम आगे जा रहे हैं या पीछे जा रहे हैं. जिन लोगों को इस शहर को इंदौर बोलना है, वे इसे इंदौर बोलें. जो लोग इस शहर को इंदूर के रूप में सम्बोधित करना चाहते हैं, वे इसे इंदूर कह लें. शहर के नाम को विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए." मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर के नाम में बदलाव की बहस 14 नवंबर को शुरू हुई, जब इंदौर नगर निगम के पार्षदों के सम्मेलन में एक प्रस्ताव पेश किया गया था. वॉर्ड नंबर 70 के बीजेपी पार्षद सुधीर देड़गे ने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए प्रस्ताव रखा जिसमें कहा गया था कि पूर्व होलकर शासकों की राजधानी रहे शहर का नाम बदलकर 'इंदूर' किया जाना चाहिए. देड़गे का दावा है कि प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के कारण इस शहर का नाम 'इंदूर' ही रखा गया था. लेकिन अंग्रेजों के गलत उच्चारण के कारण शहर का नाम 'इंदोर' पड़ गया जो बाद में और बदलकर 'इंदौर' हो गया.

बहरहाल, नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि बीजेपी पार्षद के प्रस्ताव पर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है. जन प्रतिनिधि से कहा गया है कि वह अपने दावे के समर्थन में ऐतिहासिक दस्तावेज पेश करें. इसके बाद विचार-विमर्श के आधार पर उनके प्रस्ताव पर उचित कदम उठाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget