एक्सप्लोरर

'अमेरिकी सामानों के लिए बंद हो रहा भारतीय बाजार...', 25 परसेंट टैरिफ की घोषणा के बाद क्या बोले ट्रंप के आर्थिक सलाहकार

डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट में कहा कि भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इस पर व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार का कहना है कि ट्रंप अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड टॉक में प्रगति नहीं होने की वजह से निराश हैं और उनको ऐसा लगता है कि 25 परसेंट टैरिफ इस स्थिति का समाधान और सुधार करेगा. 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को व्हाइट हाउस में कहा, 'देखिए, भारत का बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए लगभग बंद रहा है और हम उनके लिए पूरी तरह खुले हैं. मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत के तरीके से परेशान हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि 25 प्रतिशत शुल्क इस स्थिति का समाधान और सुधार करेगा जो अमेरिकी लोगों के लिए अच्छा होगा.'

सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ भारत पर 25 परसेंट टैरिफ की घोषणा की है, बल्कि रूस से सैन्य उपकरण खरीदने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की. पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ भारी व्यापार घाटा है. इसी साल ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को F-35 फाइटर जेट बेचने की पेशकश की थी. हालांकि, भारत की तरफ से इस फाइटर जेट में कुछ खास दिलचस्पी नजर नहीं आई.

F-35 पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है, लेकिन यह सात सालों में कई हादसों का शिकार हो चुका है और आज सुबह भी यह जहाज कैलिफॉर्नियां में क्रैश हो गया. पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा जा चुका है कि इसमें कई ऑपरेशनल खामियां हैं. एक अन्य रिपोर्ट में भी सामने आया था कि F-35 के आधे से अधिक विमान किसी भी समय उड़ान भरने के लायक नहीं हैं. यहां तक की स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क भी इस पर तंज कस चुके हैं. उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था कि अब ड्रोन युग है और कुछ बेवकूफ अभी भी F-35 जैसे मानवयुक्त लड़ाकू जेट बना रहे हैं. 

ट्रंप ने पोस्ट में कहा, 'याद रखिए भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके शुल्क बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इसके अलावा, भारत ने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से ही खरीदा है और चीन के साथ वह (भारत) रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार में से हैं, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन पर हमले करना बंद करे. यह सब ठीक नहीं है इसलिए भारत एक अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क और उपरोक्त शुल्क के लिए जुर्माना अदा करेगा.'

रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगने के सवाल पर हैसेट ने कहा कि ट्रंप और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर को इस बारे में अधिक जानकारी होगी. शुल्क पर 'द एशिया ग्रुप' की सहयोगी निशा बिस्वाल ने एक बयान में कहा कि अमेरिका कठोर रणनीति अपना रहा है, जबकि एक महत्वाकांक्षी समझौता पहले से ही विचाराधीन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
PM मोदी का अपमान पड़ा भारी! बेंगलुरु में अभद्र टिप्पणी करने पर स्ट्रीट फूड वेंडर अरेस्ट
PM मोदी का अपमान पड़ा भारी! बेंगलुरु में अभद्र टिप्पणी करने पर स्ट्रीट फूड वेंडर अरेस्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget