एक्सप्लोरर

80% यात्री क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को मिली मंजूरी, हरदीप पुरी ने ट्वीट कर दी जानकारी

बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए सरकार ने एयरलाइंस को घरेलू उड़ानों के लिए 80% यात्री क्षमता के साथ उड़ान की मंजूरी दे दी है. नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

नई दिल्ली:  नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने आज कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों के लिए घरेलू उड़ान संचालन संख्या को कोविड से पहले के स्तर के मुकाबले 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया गया है. मंत्री ने 11 नवंबर को कहा था कि विमानन कंपनियां कोविड से पहले के स्तर के मुकाबले 70 प्रतिशत घरेलू यात्री उड़ानों का संचालन कर सकती हैं.

पूरी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘घरेलू परिचालन 25 मई को 30,000 यात्रियों के साथ शुरू हुआ और अब 30 नवंबर 2020 को इसने 2.52 लाख का आंकड़ा छू लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नागर विमानन मंत्रालय अब घरेलू परिचालकों के लिए कोविड से पहले के मुकाबले संचालन की स्वीकृत क्षमता को 70 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक करने की अनुमति दे रहा है.’’

मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने बाद 25 मई से अनुसूचित घरेलू यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किया था. हालांकि, उस समय विमानन कंपनियों को अपनी कोविड-पूर्व ​​घरेलू उड़ानों की संख्या के 33 प्रतिशत से अधिक का संचालन करने की अनुमति नहीं थी और फिर इसे क्रमिक रूप से बढ़ाया गया.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक कोरोना संकट के चलते डीजीसीए ने भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर 31 दिसंबर तक रोक लगाई हुई है. देश में 31 दिसंबर तक न कोई कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ान भारत से बाहर जाएगी और न ही दूसरे देश से आ सकती है. हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी. इससे पहले डीजीसीए ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था.

देश में कोरोना महामारी का संकट अभी जारी है. इस साल 23 मार्च से कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है. तब घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था. लेकिन 25 मई से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप में कितने दिन का LPG है?
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला
जुबली हिल्स में नेपाली कपल ने की ₹2 करोड़ की चोरी, रात के अंधेरे में साफ कर गए तिजोरी, क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget