एक्सप्लोरर

डोकलाम विवाद पर चीन की गीदड़ भभकी, कहा- ‘ना पीछे हटेंगे और न इंतजार करेंगे’

चीन ने राजधानी बीजिंग में भारत के साथ डोकलाम विवाद पर कई देशों को राजदूतों को बुलाकर ब्रीफ किया. चीन ने कहा कि वह अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा और न ही ज्यादा इंतजार कर सकता है. भारत को ये स्थिति समझनी चाहिए.

नई दिल्ली:  चीन एक बार फिर भारत को आंख दिखाने की कोशिश कर रहा है और युद्ध की धमकी दे रहा है. चीन ने कल भूटान के डोकलाम विवाद पर कई देशों के राजदूतों को बुलाया और कहा कि चीन इस मुद्दे पर न पीछे हटेगा और न ही ज्यादा इंतजार कर सकता है.

चीन ने राजधानी बीजिंग में भारत के साथ डोकलाम विवाद पर कई देशों को राजदूतों को बुलाकर ब्रीफ किया. चीन ने कहा कि वह अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा और न ही ज्यादा इंतजार कर सकता है. भारत को ये स्थिति समझनी चाहिए.

डोकलाम पर ABP न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट, जानें भारत-चीन के बीच तनातनी की वजह

आज विदेश सचिव संसद की समिति को जानकारी देंगे

वहीं, डोकलाम विवाद पर आज विदेश सचिव संसद की समिति को जानकारी देंगे. विदेश सचिव एस जयशंकर आज दोपहर तीन बजे समिति के सामने जाएंगे. डोकलाम में चीन जबरदस्ती सड़क बना रहा है, जिसको लेकर पिछले तीन सप्ताह से भारत चीन के रिश्तों पर तनाव है.

भूटान में जमीन के एक टुकड़े को लेकर भारत और चीन आमन सामने आ गए हैं. चीन की तरफ से जहां बार-बार भारत को 1962 की याद दिलाकर डराने की कोशिश की जा रही है. वहीं भारत इस मामले में पीछे हटने को तैयार नहीं है. सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने चौकसी और बढ़ा दी है.

चीन की धमकियों से डरने वाला नहीं है भारत

गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारत चीन सीमा पर अब तक निष्क्रिय पड़ी चौकियों को एक बार सक्रिय कर दिया गया है. यानी उन चौकियों पर जवानों और अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक भारत-चीन सीमा पर इस तरह की सभी पोस्ट पर आईटीबीपी के जवान और अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है. ये सभी सेना के ऑपरेशनल कमांड पर काम करेंगे. भारत की तरफ से ये साफ संकेत दे दिया गया है कि वो चीन की धमकियों से डरने वाला नहीं है.

भारत और चीन के बीच विवाद की वजह है डोकलाम

भूटान में 89 स्कावयर किलोमीटर का इलाका है डोकलाम. रणनीतिक तौर पर तीनों देशों के लिए ये काफी अहम है. चीन डोकलाम पर अपना दावा ठोंकता रहा है जबकि भूटान उसे अपना हिस्सा मानता है. मित्र देश होने के नाते भूटान की सुरक्षा के लिए भारतीय सेनाएं डोकलाम में मौजूद रहती हैं. चीन ने हाल ही में डोकलाम में सड़क बनानी शुरू की, भारतीय सेना ने इसका विरोध किया और इसके बाद विवाद शुरू हो गया.

माहौल को शांत करने के लिए भारत कर रहा है कूटनीतिक कोशिशें 

अब चीन इस बात पर अड़ गया है कि भारतीय सेना डोकलाम से पीछे हटे जबकि भारत का कहना है कि वो कोई विवाद नहीं चाहता, लेकिन चीन को वहां सड़क बनाने नहीं दिया जाएगा. दोनो देशों के बीच तनाव के इस माहौल को शांत करने के लिए भारत कूटनीतिक कोशिशें भी कर रहा है.

26 जुलाई को चीन में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक

26 जुलाई को चीन में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक है, जिसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी जाएंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान भी चीन से इस मामले में बातचीत की कोशिश हो सकती है, लेकिन इस बीच भारत चीन से लगी सीमा पर किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?

Embed widget