एक्सप्लोरर

Hindurao Hospital Doctors Strike: मेयर के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Hindurao Hospital : उत्तरी दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के आश्वासन के बाद हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी.

Doctors Strike : उत्तरी दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के आश्वासन के बाद हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को हड़ताल खत्म कर दी. मेयर ने बताया कि डॉक्टरों से सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. नगर निगम की तरफ से मिले आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की.

डॉक्टरों के साथ मीटिंग के दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगीराम जैन और नगर आयुक्त संजय गोयल भी मौजूद थे. मेयर ने कहा कि डॉक्टरों से जुड़े सभी मुद्दों की जानकारी है. जल्द ही सभी मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा. सभी डॉक्टर कल से अपने काम पर लौट रहे हैं. 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने की वजह से 22 नवंबर से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे. इसकी वजह से अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई थी. ओपीडी का काम भी बाधित हुआ था. मरीजों को इससे दिक्कत हो रही थी.

पिछले साल भी हुई थी हड़ताल 

NDMC के इस हॉस्पिटल में हर साल इस तरह की परेशानी आती है. पिछले साल भी सैलरी रुकने पर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी. आश्वासन के बावजूद एक बार फिर अस्पताल प्रशासन और NDMC  की तरफ से लापरवाही की गई. हड़ताल पर गए डॉक्टरों का कहना था कि पिछली बार भी आश्वासन दिया पर हमारी एक भी मांग पूरी नहीं की. लिखित में दिया था कि सैलरी पास करेंगे. फिर भी सैलरी रोकने लगे. 7वें वेतन आयोग का एरियर भी अभी नहीं दिया. हालांकि हड़ताल के दौरान अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं चालू थीं.

रेजिडेंट डॉक्टरों के बाद नर्सों ने भी हड़ताल की घोषणा कर दी थी. इसकी वजह से वॉर्डों में भी दिक्कत शुरू हो गई थी. कुछ स्थायी और वरिष्ठ डॉक्टरों की मदद से इमरजेंसी और ओपीडी में हालात संभालने की कोशिश हो रही थी, लेकिन फिर भी स्थिति खराब थी. वॉर्डों में नर्सों के न आने से भर्ती मरीजों को भी दिक्कत होने लगी थी.

ये भी पढ़ें

Bihar News: खाद की कालाबाजारी से नाराज किसानों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, कहा- गेहूं की बोआई हो रही प्रभावित

UP Election 2022: जेवर एयरपोर्ट की वायरल तस्वीर पर प्रियंका गांधी का बीजेपी पर तंज, कहा- इनका काम सिर्फ झूठा प्रचार करना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget