एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ा कोरोना संक्रमण, DMRC ने कहा- सुरक्षित सफर कराने की कोशिश की जाएगी

दिल्ली सरकार ने भी एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा संबंधी ऐहतियात का पालन करते हुए सेवाओं को शुरू किया जाएगा.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच मेट्रो ट्रेनों के परिचालन की तैयारी कर रहे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यात्रियों को सुरक्षित सफर का अनुभव कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे. डीएमआरसी की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब राष्ट्रीय राजधानी में करीब 50 दिनों बाद (रविवार को) एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 2,024 नए मामले सामने आए हैं. महामारी की वजह से दिल्ली में करीब पांच महीने से मेट्रो सेवाएं बंद थी.

गृह मंत्रालय ने 'अनलॉक-4' के तहत शनिवार को जारी दिशानिर्देशों के तहत सात सितंबर से चरणबद्ध रूप से मेट्रो सेवाओं का संचालन शुरू करने की इजाजत दी है. डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक, कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने रविवार को कहा, “कोविड-19 महामारी के बीच सात सितंबर से जब मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी, तो यात्रियों को सुरक्षित सफर का अनुभव देने के लिए मेट्रो परिसर में हर जरूरी ऐहतियात बरते जाएंगे और उपाय किए जाएंगे.”

स्मार्ट कार्ड के जरिए ही होगा सफर दिल्ली सरकार ने भी रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा संबंधी ऐहतियात का पालन करते हुए सेवाओं को शुरू किया जाएगा. यात्रियों को टोकन नहीं दिए जाएंगे क्योंकि इनसे वायरस के प्रसार का खतरा ज्यादा रहता है. हर स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड की खरीद के लिए एक व्यवस्था होगी और यात्री सिर्फ स्मार्ट कार्ड के जरिए ही सफर कर पाएंगे.

डीएमआरसी अधिकारियों ने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय द्वारा विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए जाने के बाद मेट्रो के कामकाज और आम लोगों द्वारा इस्तेमाल को लेकर और विवरण जारी किया जाएगा. डीएमआरसी ने इन महीनों के दौरान अपने कर्मचारियों को कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के अनुपालन और यात्रियों के लिए सफर को सुरक्षित बनाने के तौर तरीकों को लेकर प्रशिक्षित किया है.

ये भी पढ़ें- मास्क जरूरी, टोकन बंद रहेगा, कुछ स्टेशन बंद रहेंगे, जानें दिल्ली मेट्रो में सफर करने के नियम कोरोना संकट के बीच लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद में मेट्रो दौड़ने को तैयार, यात्रा से पहले जान लें ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget