एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: DMK ने शिवाजी कृष्णमूर्ति को किया सस्पेंड, राज्यपाल को लेकर विवादित बयान पर बवाल के बाद फैसला

Tamil Nadu News: डीएमके नेता के तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत भी दी है.

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि (RN Ravi) को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद डीएमके ने अपने नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. पार्टी ने शनिवार (14 जनवरी) को कहा कि राज्यपाल आरएन रवि के संबंध में उनकी टिप्पणी से संबंधित गैरकानूनी गतिविधियों के लिए शिवाजी कृष्णमूर्ति को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. शिवाजी कृष्णमूर्ति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायतें भी दी गई हैं.

शिवाजी कृष्णमूर्ति ने कहा था कि, "अगर राज्यपाल विधानसभा में अपने भाषण में आंबेडकर का नाम लेने से इनकार करते हैं, तो क्या मुझे उन पर हमला करने का अधिकार नहीं है? अगर आप (राज्यपाल) तमिलनाडु सरकार की ओर से दिए गए भाषण को नहीं पढ़ते हैं, तो कश्मीर जाइए, हम आतंकवादी भेजेंगे, ताकि वे आपको गोली मार दें."

डीएमके नेता के बयान पर विवाद

डीएमके नेता के इस बयान के बाद विवाद हो गया है. राज्यपाल को निशाना बनाते हुए अपमानजनक और धमकी भरे भाषण देने के आरोप में तमिलनाडु राजभवन और बीजेपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को अलग-अलग शिकायतें दी हैं. राजभवन ने चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवाजी कृष्णमूर्ति ने राज्यपाल रवि के खिलाफ कथित तौर पर अत्यधिक अपमानजनक, मानहानिकारक और धमकी भरी भाषा का उपयोग किया है. 

बीजेपी ने की शिकायत

राज्यपाल कार्यालय ने पुलिस को उक्त वीडियो क्लिप की एक प्रति भी सौंपी है. वहीं, बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी राज्यपाल के खिलाफ अभद्र भाषा उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए शिवाजी कृष्णमूर्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है. बीजेपी नेता ने कहा कि हम आशा करते हैं कि पुलिस फिर से आंख नहीं मूंदेगी और हम अनुरोध करते हैं कि कृपया राज्य के संवैधानिक प्रमुख को अपशब्द कहने के लिए शिवाजी कृष्णमूर्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. 

उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी डीएमके नेता के बयान पर नाराजगी व्यक्त की है. उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि, "हम द्रमुक (DMK) के अपने दोस्तों से ऐसे बयान और धमकी की उम्मीद नहीं करते हैं." 

ये भी पढ़ें- 

Joshimath Sinking: जोशीमठ को लेकर ISRO की रिपोर्ट पर पाबंदी और मीडिया से बातचीत पर रोक... खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget