एक्सप्लोरर

अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने पर हुई चर्चा, अंतिम फैसला लेंगे शरद पवार- सूत्र

आज सरकार गठन को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाने पर चर्चा हुई. इस मुद्दे पर अंतिम फैसला शरद पवार लेंगे.

मुंबई: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के सीनियर नेताओं ने सरकार गठन को लेकर आज एक अहम बैठक की. इसमें फैसला हुआ कि कल उद्धव ठाकरे के साथ ही गठबंधन में शामिल सभी दलों के दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. महत्वपूर्ण बात ये रही कि इस बैठक में अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा हुई. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. अब इस पर आखिरी फैसला एनसीपी प्रमुख शरद पवार ही लेंगे.

डिप्टी सीएम पद की रेस में एनसीपी नेता जयंत पाटिल का भी नाम है. अजित पवार को एनसीपी के विधायक दल के नेता पद से हटाए जाने के बाद जयंत पाटिल को ही विधायक दल का अंतरिम नेता चुना गया था. तीनों दलों की हुई इस बैठक के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि कल सहयोगी दलों को दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. आज रात को उन नेताओं के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे. उन्होंने जानकारी दी कि महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम का एक ही पद होगा और ये पद शिवसेना के खाते में गई है. कांग्रेस को विधानसभा के स्पीकर का पद देने का फैसला हुआ है.

क्या आपकी घरवापसी हुई है, इस सवाल पर अजित पवार ने कहा- मैं तो घर पर ही था

राज्य के 18वें मुख्यमंत्री होंगे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे गुरुवार को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले वे ठाकरे परिवार के पहले सदस्य होंगे. मंगलवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की संयुक्त बैठक में उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना गया. गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा था कि कभी सपने भी नहीं सोचा था कि एक दिन सीएम बनेंगे. विधायकों को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी धन्यवाद किया.

सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह को आदित्य ठाकरे ने दिया न्योता

उधर आज उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कल होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया. सोनिया गांधी से मिलकर वे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के यहां पहुंचे और उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया. उद्धव ठाकरे ने फोन पर मनमोहन सिंह से बातचीत की.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget