एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह को अगले हफ्ते मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह को खराब सेहत के चलते मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के मुताबिक अब दोनों को अगले हफ्ते छुट्टी मिल सकती है.

मुंबई: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और नसीरुद्दीन शाह को खराब तबीयत के चलते इसी हफ्ते अलग-अलग दिन पर मुंबई के खार स्थित पी. डी. हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

एबीपी न्यूज़ को पता चला है कि अलग-अलग कारणों से एक ही अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार और नसरूद्दीन शाह को अब अगले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. दिलीप कुमार से करीब से जुड़े एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और स्थिर है. मगर उन्हें अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को आगे बताया कि दिलीप कुमार को अभी कुछ और दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ता है और हो सकता है कि उन्हें अगले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल जाए.

नसीरुद्दीन शाह की सेहत में भी काफी सुधार देखा जा रहा है

इस बीच, निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती नसीरुद्दीन शाह को लेकर अच्छी खबर ये है कि उनकी सेहत में भी काफी सुधार देखा जा रहा है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए नसीरुद्दीन शाह के सेक्रेटरी जयराज ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा और हो सकता है कि सोमवार के दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिले.

उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार को 6 जून को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में दाखिल कराया गया था और एक माइनर सर्जरी के जरिए उनके फेफड़ों में जमा पानी को निकालने के बाद 11 जून को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. लेकिन फिर से सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें दोबारा 29 जून को इसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

नसीरुद्दीन शाह की सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं- पत्नी रत्नी पाठक

वहीं नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्नी पाठक शाह ने एबीपी न्यूज़ को बताया था कि उनके फेफड़ों  में निमोनिया का एक पैच पाया गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. मगर उन्हें लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें.

गर्भवती महिलाएं लगवा सकती हैं वैक्सीन, CoWIN रजिस्ट्रेशन और वॉक-इन की दी गई इजाजत

मुख्यमंत्री बनते ही सुर्खियों में आ गए थे तीरथ सिंह रावत, जानिए- वो बयान जिन पर खूब मचा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget