एक्सप्लोरर

दिलीप घोष ने कहा- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद 37 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्‍या हुई

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 'देश व उत्तर प्रदेश का बीजेपी परिवार आपके साथ है और कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा.' वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित चर्चा का संचालन एवं अतिथियों का परिचय उत्‍तर प्रदेश बीजेपी के महामंत्री अमरपाल मौर्य ने किया.

लखनऊः पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले 5 वर्षों में पश्चिम बंगाल में 166 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है और विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश में 37 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है.

बीजेपी की उत्‍तर प्रदेश इकाई ने मंगलवार को अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद के माहौल को लेकर वर्चुअल माध्‍यम से चर्चा की और यह दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रायोजित हिंसा फैला रही है.

बीजेपी राज्‍य मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ 'खून से लथपथ बंगाल के परिदृश्य' विषय पर पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने चर्चा की जिसमें बीजेपी राज्य मुख्यालय लखनऊ से बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल हुए.

बयान के अनुसार पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश से आप सभी ने विधानसभा चुनाव में पहुंचकर जो परिश्रम किया उसका परिणाम है कि बीजेपी बंगाल में 77 विधानसभा सीटें जीती है.

दिलीप घोष ने कहा कि 'बंगाल की पहचान क्रांतिकारियों, आध्यात्मिक संतो, समाज सुधारकों, रवींद्र संगीत, हरि संकीर्तन गंगासागर से कालीघाट तक विस्तृत साधना की भूमि तथा मिष्ठान की भूमि के रूप में है, परंतु दुर्भाग्य से आज बंगाल खून से लथपथ है, बंगबंधु की पीड़ा है तथा चारों ओर हाहाकार है.'

उन्‍होंने कहा कि ' बंगाल में जब बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के काम से घर से निकलता है तो उसे नहीं पता होता है कि वह रात को घर पहुंचेगा भी या नहीं.'

घोष ने यह भी दावा किया, ''पिछले पांच वर्षों में 166 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है, विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 37 पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, पांच वर्षों में 30,000 से अधिक फर्जी मुकदमे हमारे कार्यकर्ताओं पर दर्ज किये गए.'

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के गुंडे हत्याएं कर रहे हैं, चारों तरफ दहशत है, ऐसे वातावरण में बंगाल के कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए, बंगाल के सांस्कृतिक सम्मान के लिए तथा भाजपा की विचारधारा के लिए कार्य कर रहे हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी का झंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं.'

रूस से स्पुतनिक V वैक्सीन की 30 लाख डोज लेकर हैदराबाद पहुंचा विशेष विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget