एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर ISI से पैसा लेने का इल्जाम लगाया, BJP ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसे ले रहे हैं. इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए. अब इस पर बीजेपी ने मोर्चा खोल लिया है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा है.

नई दिल्लीः पाकिस्तान के साथ जारी भारी तनाव के बीच दिग्विजय सिंह ने विवाद खड़ा करने वाला बयान दे डाला है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का इल्जाम लगा दिया है. दरअसल दिग्विजय सिंह एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण के लिये भिण्ड पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते समय उन्होंने बीजेपी और बजरंग दल पर हमला बोलते हुये ये बड़ा बयान दे डाला.

दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से है. यह लोग कहां थे जब आजादी की लड़ाई हुई. इतना ही नहीं उन्होंने ये तक कहा कि बजरंग दल और बीजेपी के लोग पाकिस्तान के लिये जासूसी करते पकड़े गए हैं और यही लोग आईएसआई से पैसा भी लेते हैं. पत्रकारों से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आईएसआई से पैसे ले रहे हैं. इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए. पाकिस्तान के आईएसआई के लिए जासूसी का काम मुसलमान कम रहे हैं जबकि गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं.

वहीं इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता शिवराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान बिलकुल महत्वपूर्ण नहीं है और वो खबरों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं. वो खुद और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और पाकिस्तान अपने स्टेटमेंट में उनके बयानों का उल्लेख करता है. राहुल गांधी ऐसी चीजें करते हैं जिनसे पाकिस्तान को फायदा पहुंचता है. संघ और बीजेपी के राष्ट्रवाद को साबित करने के लिए कुछ कहने की जरूरत नहीं है.

अब इस मामले पर बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और दिग्विजय सिंह के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एबीपी न्यूज से कहा कि दिग्विजय सिंह पहले भी ऐसे बयान देते आए हैं जिनसे पाकिस्तान को फायदा पहुंचता है. वो पहले भी भगवा आतंकवाद की बात कहकर निशाने पर आ चुके हैं और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ा था.

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं. हाल ही में 11 अगस्त को उन्होंने कहा था कि कश्मीर समस्या का जल्दी हल कराइए, नहीं तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा. उन्होंने ये भी कहा था कि अगर धारा 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. साथ ही उन्होंने कहा था कि कश्मीर जल रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं. कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें

ये 9 बड़े बदलाव आज से हो रहे लागू, रेल टिकट होगा महंगा-ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी नितिन गडकरी का अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल, कहा-जहां सरकार हाथ लगाती है वहां होता है सत्यानाश चांद पर भारत का परचम फहराने की ओर अग्रसर चंद्रयान-2, आज करेगा पांचवीं कक्षा में प्रवेश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget