एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: दिग्विजय की सिद्धू को नसीहत, 'इमरान की वजह से आपको गाली पड़ रही है, उन्हें समझाएं'

पूरी दुनिया समेत भारत जब 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन प्यार का जश्न मना रहा था तब पाकिस्तान समर्थित जम्मू-कश्मीर के आतंकी ने 40 भारतीय पारा-मिलिट्री यानी सीआरपीएफ के जावनों की नृशंस हत्या कर दी.

नई दिल्ली: अक्सर अपने बयान की वजह से विवादों में घिरे रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर पार्टी को मुश्किल में डालने वाला ट्वीट किया है. पाकिस्तान को लेकर पहले से विवादों में घिरे कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ा ये ट्वीट पार्टी और सिद्धू दोनों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है. दिग्विजय सिंह ने ऐसे दो ट्वीट्स किए हैं जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिद्धू का दोस्त बताया है और ये भी कहा कि आखिर उन्हें गाली क्यों पड़ रही  है.

दिग्विजय ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "नवजोत सिंह सिद्धू जी अपने दोस्त इमरान भाई को समझाइए." वो आगे लिखते हैं कि उनकी (इमरान ख़ान) वजह से सिद्धू को गाली पड़ रही है.

दरअसल, पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि आतंकवाद का ना तो कोई धर्म होता है और ना ही कोई देश. उनके इस बयान की वजह से जमकर बवाल हुआ और सिद्धू को द कपिल शर्मा शो के जज का पद गंवाना पड़ा. इसके पहले भी करतारपुर कॉरिडोर के सिलसिले में और उससे पहले पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले सिद्धू को सत्ताधारी पार्टी ने जमकर निशाना बनाया था. इन सारी वजहों से वो पाकिस्तान को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं.

याद रहे कि ख़ुद पर हो रहे हमलों के जवाब में सिद्धू ने सवाल उठाए हैं कि कंधार कांड के बाद मसूद अजहर को 1999 में कौन छोड़कर आया था? उनका ये हमला एनडीए की पिछली सरकार पर था जिसके प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. उस दौरान मसूद अजहर को छोड़ने वाली टीम का हिस्सा वर्तमान सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी थे. मसूद अजहर वही आतंकी है जिसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

आपको ये भी बता दें कि पूरी दुनिया समेत भारत जब 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन प्यार का जश्न मना रहा था तब पाकिस्तान समर्थित जम्मू-कश्मीर के आतंकी ने 40 भारतीय पारा-मिलिट्री यानी सीआरपीएफ जावनों की नृशंस हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और इसी का असर है जिसके लपेटे में सिद्धू हैं.

ये भी देखें

सुबह की बड़ी खबरें: मारा गया जैश का टॉप कमांडर आतंकी कामरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget