एक्सप्लोरर

राहुल का हाथ सलमान खुर्शीद के साथ, बोले- हम बीजेपी की तरह नहीं की आडवाणी की बात भी न सुनें

राहुल गांधी ने जन आक्रोश रैली में आज कहा कि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग राय होती हैं, सलमान खुर्शीद यहां बैठे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अलग राय दी. लेकिन मैं अलग राय देने वाले खुर्शीद जी की रक्षा करूंगा.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते-साधते वरिष्ठ पार्टी नेता सलमान खुर्शीद का बचाव किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में अलग-अलग राय होती हैं, सलमान खुर्शीद जी यहां बैठे हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अलग राय दी. लेकिन मैं अलग राय देने वाले खुर्शीद जी की रक्षा करूंगा. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि जब पार्टी आरएसएस और बीजेपी से लड़ाई लड़ रही है, तब हमें सबको मिलकर और प्यार से काम करना होगा.

दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पिछले दिनों दो ऐसे बयान दिये हैं जब पार्टी बैकफुट पर दिखी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ लाए गये पार्टी के महाभियोग प्रस्ताव का विरोध किया था. उसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्सिटी के एक कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस के हाथ 'मुस्लिमों के खून' से सने हैं.

राहुल गांधी ने दिल्ली में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''बीजेपी के अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी कभी ऐसी बात नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनकी पार्टी में एक ही आदमी की चलती है.'' राहुल ने कहा कि बीजेपी में अरुण जेटली, आडवाणी, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री की बात नहीं सुनी जाती, वहां सिर्फ मोदी और शाह की सुनी जाती है.

राहुल का दावा, मोदी से जनता नाराज़, '4 राज्यों सहित 2019 का चुनाव भी जीतेंगे'

दरअसल, राहुल के सामने ग्रैंड ओल्ड पार्टी से 'ग्रैंड ओल्ड एंड यंग पार्टी' बनाने की चुनौती है. जब राहुल ने मां सोनिया गांधी से दिसंबर में पार्टी की कमान ली तो सभी यही समझ रहे थे की वह अपनी टीम और संगठन में केवल अब युवाओं को तरजीह देंगे. लेकिन वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी और उसकी आशंका को देखते हुए संगठन में उन्हें तवज्जो दी गई. राहुल पार्टी में वरिष्ठ और युवा नेताओं में सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहे हैं. सलमान खुर्शीद भी अल्पसंख्यक चेहरा के साथ-साथ कानून के जानकार हैं. शायद यही वजह है कि बयानबाजी से पार्टी की बनने वाली खराब छवि के बावजूद राहुल इशारों-इशारों में उनका साथ दे रहे हैं.

इस्लाम में कौन सा काम सबसे अच्छा है? मोदी ने पैगम्बर के संदेश के जरिए मुसलमानों को दिलाई याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget