एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: ठाकरे सरकार में अंतर्कलह, बार-बार वापस लेने पड़ रहे हैं फैसले

महाराष्ट्र सरकार में जारी मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. पिछले कुछ दिनों में राज्य सरकार ने अपने दो फैसलों को वापस लिया है.

मुंबईमहाराष्ट्र की तीन पार्टियों की गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक नही चल रहा है. सरकार के घटक दलों में तकरार हो रही है और इसके संकेत लगातार मिल रहे हैं. इसी तकरार की वजह से सरकार को बार-बार अपने फैसले वापस लेने पड़ रहे हैं.

विवाद का सबसे ताज़ा विषय है मुंबई पुलिस के डीसीपी रैंक के अधिकारियों के तबादले. हाल ही में मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने शहर के 10 डीसीपी का तबादला कर दिया.

हालांकि गृहमंत्रालय एनसीपी के पास है, लेकिन शिवसेना का कहना था की मुंबई में आला पुलिस अधिकारियों के तबादलों की जानकारी उसे होनी चाहिए. उद्धव ठाकरे ने अपनी नाराजगी जताई और पुलिस कमिश्नर को अपने घर तलब किया. इस दौरान गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आदेश दिया कि सारे तबादले रद्द किये जाते हैं.

यह कोई पहली बार नहीं है, जब ठाकरे सरकार के घटक दलों के बीच चल रही आपसी खींचतान इस तरह से बाहर आई हो. पिछले हफ्ते ही आपसी मतभेद की वजह से ठाकरे सरकार को अपना एक और फैसला वापस लेना पड़ा था. ये फैसला लॉकडाउन को लेकर था.

2 किलोमीटर वाला नियम भी लिया गया वापस मुंबई में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनज़र मुंबई पुलिस ने फरमान जारी किया कि कोई अपने घर से 2 किलोमीटर के दायरे से बाहर नहीं जाएगा. सिर्फ कुछ मामलों में ही ढील दी गई. कई वाहन जब्त किए गए और लोगों से जुर्माना वसूला गया. लेकिन पुलिस की इस नीति का विरोध हुआ. एनसीपी ने इस पर ऐतराज जताते हुए कहा कि ये फैसला उससे बिना पूछे लिया गया. शरद पवार ने इस सिलसिले में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और अपनी नाराजगी जताई.

एक तरफ महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है तो दूसरी तरफ इस तरह की बंदिशें लगाकर अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर आने से रोका जा रहा रहा था. पवार के साथ बैठक के  बाद 2 किलोमीटर वाला नियम सरकार को वापस लेना पड़ा.

कांग्रेस और शिवसेना के बीच भी हो चुकी है तकरार एनसीपी और शिवसेना के बीच हुई इस तकरार के पहले कांग्रेस और शिव सेना के बीच भी तकरार हो चुकी है. कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया था कि ठाकरे सरकार में उनको साइडलाइन किया जा रहा है. इसके बाद शिवसेना ने भी अपने अखबार सामना के जरिए पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस एक पुरानी खटिया के जैसी है और कुर कुर की आवाज करती रहती है.

ठाकरे सरकार के घटक दलों के बीच चल रही इस तनातनी पर बीजेपी बारीकी से नजर रख रही है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि यह सरकार जिस तरह से बार-बार अपने फैसले वापस ले रही है, उससे पता चलता है की सरकार के भीतर समन्वय का अभाव है.

महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार को 7 महीने पूरे हो चुके हैं और इस दौरान सरकार के तीनों घटक दलों के बीच कई बार विवाद हुए, लेकिन इस बार एक के बाद एक जिस तरह से नए विवाद लगातार सामने आ रहे हैं, उससे सियासी हलकों में सरकार और आगे कितना चल पाएगी इस सवाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें:

गलवान घाटी में पीछे हटने को मजबूर हुआ चीन, हटाए कैंप, भारतीय सेना रख रही है हालात पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget