एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Mumbai: 'हमको खुजली नहीं है, जिसे है हमारे पास आए, हम इलाज कर देंगे', मुंबई में बोले धीरेंद्र शास्त्री

Bageshwar Dham: मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम हो रहा है. यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि कोई विरोध करें तो आप लोग अपना मन खराब न किया करे.

Dhirendra Shastri Mumbai Programme: मुंबई में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का आज दूसरे दिन भी कार्यक्रम है. पहले दिन दरबार में बाबा बागेश्वर कई बातें करते दिखे. बागेश्वर धाम सरकार ने लोगों से कहा कि अंधविश्वास में बिल्कुल न पड़े. हमें किसी को प्रमाण नहीं देना है, जिसको दिक्कत है वह हमारे यहां आ जाए. हमको खुद कोई खुजली नहीं हुई है, जिसको खुजली हुई है वह मरहम लगाए. जिसे खुजली हुई हो वह आए हम मरहम लगा देंगे.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पेरासिटामोल गोली दे देंगे, या तो खुजली नहीं रहेगी या खुजली वाला ही नहीं रहेगा. बाबा ने आगे कहा कि पहले मेरे पागलों से निपट ले. हमारा तो पूरा भारत है, हम लोगों को जगा कर रहेंगे और हम सनातन के बारे में सबको जोड़ कर रहेंगे. बताएंगे कि जो ताकत भारत के मंत्रों में है और भारत के ऋषि मुनियों में होती है वह बाद हम सबको बताएंगे. इससे लोग सनातन के बारे में अच्छे से जान पाएंगे. छत्रपति वीर शिवाजी महाराज की जय.

'हम धर्म विरोधियों की छुट्टी करवा देंगे'

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर ने कहा कि कोई विरोध करें तो आप लोग अपना मन खिन्न मत किया करो. राम जी है तो रावण के परिवार के लोग भी थे. बहुत कोशिश की गई कि बागेश्वर वाले महाराज महाराष्ट्र ना आएं. अब हम फिर से मुंबई आने वाले हैं, जब तक जिएंगे तुम्हारे पास आते रहेंगे. जिन्होंने हमारा विरोध किया उनको भी साधुवाद. अगर आप हमें मुंबई में रुकवाना चाहते हैं तो, हम मुंबई में 1 सप्ताह जरूर देंगे लेकिन धर्म विरोधियों की छुट्टी करवा देंगे.

'भारत को हिंदू राष्ट्र बनवा कर मानेंगे'

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे सनातन धर्म को नीचा देखना पड़े लेकिन हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनवा कर मानेंगे. उन्होंने आगे दूसरी बात कहते हुए कहा कि अपने घर का एक बच्चा राम के लिए जरूर घर से बाहर निकालो, तीसरी बात जिनको बागेश्वर धाम में पाखंड नजर आता है अंधविश्वास नजर आता है उन मूर्खों को हमारे सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनको एक-एक दाग बता कर भेजेंगे. लेकिन हमें ना कोई धन चाहिए और ना ही चुनौती चाहिए.

'दो कौड़ी के लोगों को मुंह नहीं लगाना चाहिए'

धीरेंद्र शास्त्री पालघर जिक्र करते हुए कहा कि जैसे पालघर में संतों के साथ जो हुआ वैसा फिर न हो. तांत्रिकों के चक्कर में किसी का घर बर्बाद ना हो. बागेश्वर धाम का दरबार इसलिए लगता है और लगता रहेगा. मुझे लगता है कि हम तुम्हें किसी ना किसी दिन एक मोड़ पर जरूर मिलेंगे. दो कौड़ी के जो लोग मुंह चलाते हैं क्या हमें उनको जवाब देना चाहिए, नहीं देना चाहिए. MP3 नहीं बांधना चाहिए और उनके मुंह नहीं लगना चाहिए. इनका यह अपना काम है और हमारा अपना काम है. हम अपना काम करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह फरार, पंजाब पुलिस का गिरफ्तारी के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी, इंटरनेट बंद | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget