एक्सप्लोरर

Comment On President Row: राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर ममता के मंत्री पर धर्मेंद्र प्रधान का हमला, कहा- बर्खास्त किया जाए

Dharmendra Pradhan: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को नैतिकता या लोकतंत्र पर भरोसा है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए.

Comment on President: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में टीएमसी नेता और ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी (Akhil Giri) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) पर की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मंत्री की राष्ट्रपति मुर्मू पर की गई टिप्पणी निंदनीय है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मंत्री की इस टिप्पणी को लेकर जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है.  

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को नैतिकता या लोकतंत्र पर भरोसा है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए. पश्चिम बंगाल के मंत्री को देश के राष्ट्रपति पर टिप्पणी करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में लिंग और रंग के खिलाफ इस तरह की असहिष्णुता निंदनीय है. कुछ दिन पहले अधीर चौधरी ने भी ऐसा ही किया था. मुझे उम्मीद है कि ममता बनर्जी महिलाओं की प्रतिनिधि होने के नाते कार्रवाई करेंगी. प्रधान ने कहा कि मुझे इस बात की उम्मीद है कि ममता बनर्जी महिलाओं की प्रतिनिधि होने के नाते इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई करेंगी. 

चौरतफा हमले के बाद दी सफाई
शुक्रवार (11 नवंबर) को टीएमसी नेता अखिल गिरी ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ 'आपत्तिजनक टिप्पणी' कर दी थी. बंगाल के मंत्री की राष्ट्रपति पर की गई इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. राष्ट्रपति पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अखिल गिरी जब चारों ओर से घिरने लगे तो शनिवार को उन्होंने इस पर सफाई देते हुए ट्वीट किया, 'मैंने कहा 'प्रेसिडेंट', मैंने किसी का नाम नहीं लिया. अगर भारत के राष्ट्रपति अपमानित महसूस करती हैं, तो मुझे इसके लिए खेद है.'

मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं- अखिल गिरी
बंगाल के मंत्री ने ट्विटर पर आगे लिखा, 'मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं. मैंने पोस्ट का जिक्र किया और शुभेंदु अधिकारी को जवाब देने के लिए तुलना की, मैंने किसी का नाम नहीं लिया." बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि अखिल गिरी दिखने में खराब लगते हैं. गिरी ने कहा कि मैं एक मंत्री हूं, पद की शपथ ली. अगर मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है, तो यह भी संविधान का अपमान है.' 

यह भी पढ़ें-

ABP C-Voter Survey: पीएम मोदी को सीधा टार्गेट करने से विपक्ष को होगा उल्टा नुकसान? सर्वे में लोगों ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget