एक्सप्लोरर

कोरोना: 8 माह की गर्भवती होने के बावजूद महिला पुलिसकर्मी दे रही थी ड्यूटी, अब DGP ने ट्वीट कर कहा ये

DGP ने आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रही एक उप-निरीक्षक की बुधवार को प्रशंसा की. ममता मिश्रा नाम की पुलिसकर्मी ने तारीफ के बाद कहा कि ये उनका काम है और वो ऐसा आगे भी करती रहेंगी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संकट पूरी दुनिया में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. ऐसे में ये खतरनाक वायरस अब दिन ब दिन और बढ़ता जा रहा है जहां अब तक इसका कोई इलाज सामने नहीं आ पाया है. इस बीच दुनिया के सभी देशों ने लॉकडाउन कर रखा है तो वहीं भारत में भी इसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है. यहां इस संकट के बीच कई डॉक्टर्स, दूसरे सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर इस वायरस का सामना और लोगों की सेवा कर रहे हैं. इस बीच ओडिशा की एक 8 माह की गर्भवती महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी करते हुए तस्वीर वायरल हो रही है.

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी गर्भवती है. दरअसल ओडिशा के पुलिस महानिदेशक ने ट्विटर पर एक महिला पुलिसकर्मी की तारीफ की और कहा कि आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद ये महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं. महिला पुलिसकर्मी का नाम ममता मिश्रा है.

डीजीपी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘आठ माह की गर्भवती यह दिलेर पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रही हैं. उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सड़क या चौकी के बजाय बेतनटी पुलिस थाने में तैनात किया गया है. यह काबिले तारीफ है.’’

अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग ममता की तारीफ जमकर कर रहे हैं. ममता ने कहा कि, इसमें कोई बड़ी बात नहीं क्योंकि इस संकट के बीच सभी अपना काम कर रहे हैं जिसमें पुलिस, डॉक्टर और दूसरे लोग शामिल हैं. ऐसे में उनका भी ये कर्तव्य बनता है कि वो भी देश की सेवा में लगीं रहें. उन्होंने कहा कि उन्हें जब जरूरत होगी तब वो छुट्टी पर जाएंगी.

बता दें कि कोरोना के कारण देश में अबतक 20,471 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं 652 लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि रिक्वरी की अगर बात करें तो 3959 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget