एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस बोले- पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाने वाली सरकार का ही होगा विकास

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में विकास सिर्फ वही सरकार कर सकती है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले.

पटना: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बिहार में बीजेपी के चुनाव प्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि बिहार में विकास सिर्फ वही सरकार कर सकती है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चले. बिना उनके बिहार का विकास नहीं हो सकता है.

फडणवीस ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार बिहार मे काम कर रहा हूं. यहां बहुत कुछ सीखने को मिलेगी. बिहार सरकार के पीछे मोदी जी हैं. यहां डबल फोर्स काम कर रहा है, इसलिए हम ज़रूर जीतेंगे. बिहार में एनडीए बहुत अच्छा काम कर रही है. आत्म निर्भर भारत पैकेज देश को कोरोना से बाहर निकालने में बड़ा काम करेगी. किसानो के लिए लगातार मोदी सरकार काम कर रही है. वही सरकार बिहार को आगे ले जाएगी जो मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए का साथ देगी. बिहार के युवाओं का भविष्य मोदी जी के साथ ही आगे बढ़ेगा. बिहार में सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी ने बिहार के विकास को लेकर बहुत काम किया है. अगर लालू प्रसाद के शासनकाल से इसकी तुलना करें तो जो आकंड़ा आएगा, वो विकास की गाथा बताएगा.

सुशांत चुनावी मुद्दा नहीं- फडणवीस

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार चुनाव का मुद्दा सुशांत सिंह राजपूत नहीं हैं. वह बिहार और पूरे भारत के बेटे थे. इस तरह से उनकी मृत्यु के बाद अलग अलग तथ्य बाहर आने शुरू हो गए तो देश के आम आदमी को लगा कि इसकी जांच होनी चाहिए. इसी के कारण अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है. इस मामले में जो ड्रग का एंगल आया है, उसमें कई चीजें सामने आएगी.

इसके अलावा उन्होंने कंगना और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद पर भी खुलकर बयान देते हुए कहा कि कंगना रनौत लगातार अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठा रही थी और इस केस के बारे में बोल रही थी. महाराष्ट्र की सरकार ये भूल गई है कि उसे कोरोना से लड़ना है, लेकिन वो कंगना के ऑफिस तोड़ने में लगी हुई है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने चिराग पर कहा कि एनडीए में सब ठीक है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि एनडीए में सब कुछ ठीक हो जाएगा. अलग-अलग दलों की अपनी-अपनी विचारधारा होती है. एनडीए मजबूती के साथ चुनाव में जाएगा. सारी दिक्कतों को बैठकर सुलझा लेंगे. एनडीए से कोई नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें-

सुशील मोदी ने लालू पर साधा निशाना, कहा- रघुवंश सिंह RJD के कर्ण थे उनके जाने से धर्मयुद्ध हार गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget