एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे ने शपथ में ऐसा क्‍या बोला जिसे सुनकर संजय राउत और उद्धव ठाकरे के जख्‍म हो गए हरे

Sanjay Raut on Eknath Shinde: संजय राउत ने शपथ ग्रहण से पहले बयान दिया था कि शिंदे के एरा खत्म हो गया है. वो केवल दो साल का ही था. उनकी जरूरत पूरी हो गई है और शिंदे को फेक दिया गया है.

Sanjay Raut on Eknath Shinde: चुनाव के नतीजों के 11 दिनों के बाद गुरुवार (5 दिसंबर, 2024) को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इसके बाद अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली, लेकिन शपथ ग्रहण के दौरान एकनाथ शिंदे ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर संजय राउत और उद्धव ठाकरे के जख्म हरे जरूर हो गए होंगे. शपथ लेते समय एकनाथ शिंदे ने सबसे पहले हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे को नमन किया. इसके बाद शिंदे ने आनंद दिघे का स्मरण किया और उसके बाद देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद किया. 

देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद देने को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत और उद्धव ठाकरे ने कहा था कि बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को साइडलाइन कर दिया है. संजय राउत ने शपथ ग्रहण से पहले बयान दिया था कि शिंदे का समय खत्म हो गया है. वो केवल दो साल का ही था. उनकी जरूरत पूरी हो गई है और शिंदे को फेक दिया गया है. अब वो राज्य में कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. भाजपा वाले शिंदे की पार्टी को भी तोड़ सकते हैं. ये लोग जिनके साथ काम करते हैं उनकी पार्टी तोड़ देते हैं.  

महायुति को लेकर क्या बोले संजय राउत

संजय राउत ने ये भी कहा था कि नतीजे आने के 15 दिन बाद भी भाजपा वाले सरकार नहीं बना पा रहे थे. इसका मतलब साफ है कि महायुति में कुछ गड़बड़ है और कल से गड़बड़ दिखने भी लगेगी, लेकिन शपथ के दौरान बाला साहेब ठाकरे और पीएम मोदी का नाम लेकर शिंदे ने राउत और उद्धव ठाकरे के जख्मों को और हरा कर दिया है. 

जब शिंदे ने की थी बगावत

बात है 20 जून 2022 की, जब बगावत का दौर शुरू हुआ था. महाराष्ट्र विधान परिषद की वोटिंग के तुरंत बाद एकनाथ शिंदे शिवसेना के संपर्क से बाहर हो गए थे. शिंदे के साथ शिवसेना के 11 विधायक सूरत चले गए. इसके बाद 21 जून 2022 को विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते उद्धव ठाकरे ने विधायकों की बैठक बुलाई. इसके बाद शिंदे को शिवसेना विधायक दल के नेता पद से हटाया गया. फिर हुआ शक्तिप्रदर्शन… 22 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने असम के गुवाहाटी से 42 शिवसेना और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ फोटो जारी कर शक्ति प्रदर्शन किया और फिर शिंदे को बागी खेमे ने शिवसेना विधायक दल का नेता घोषित किया. 

ठाकरे से इस्तीफे के 24 घंटे बाद शिंदे ने ली थी सीएम पद की शपथ
 
इसके बाद उद्धव ठाकरे सीएम आवास से अपनी निजी बंगले मातोश्री में शिफ्ट हो गए और 29 जून को 2022 को टाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके ठीक 24 घंटे के बाद शिंदे सीएम बने और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम बने. 

यह भी पढ़ें- डब्बे वाले से लेकर मुस्लिम महिलाओं तक... देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण में शामिल हुए ये खास मेहमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर गुजरेंगे दो भारतीय जहाज? LPG लेकर आनी की तैयारी, सामने आई बड़ी जानकारी
क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से फिर गुजरेंगे दो भारतीय जहाज? LPG लेकर आनी की तैयारी, सामने आई बड़ी जानकारी
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
डिजिटल अरेस्ट पर सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक': व्हाट्सएप पर ID होगी ब्लॉक, स्काइप जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे लागू
डिजिटल अरेस्ट पर सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक': व्हाट्सएप पर ID होगी ब्लॉक, स्काइप जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे लागू
असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रशांत फुकन ने किया नामांकन, लुरिंज्योति गोगोई के नामांकन में शामिल हुए गौरव गोगोई
असम में सियासी घमासान! BJP नेता प्रशांत फुकन ने किया नामांकन, लुरिंज्योति गोगोई के नामांकन में शामिल हुए गौरव गोगोई

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
दुनिया की सबसे बोरिंग डाइट से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्यों है ये इतनी असरदार
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
राशन कार्ड धारकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, अप्रैल में ही मिलेगा 3 महीने का राशन
Embed widget