एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: फडणवीस बोले- साथ लड़ेंगे अगला चुनाव, उद्धव ने लिखा- पांचवे साल में देंगे धोखा

महाराष्ट्र में शिवसेना लगातार बीजेपी पर हमलावर है, मुख्यमंत्री फडणवीस सबकुछ सही होने की बात कह रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे कह रहे हैं कि शिवसेना को छोड़िए अपनी चिंता करिए.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने बुधवार को चार साल पूरे कर लिए. इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. इस इंटरव्यू में फडणवीस ने कहा कि शिवसेना चाहे जो कहे बीजेपी उसके साथ गठबंधन करके रहेगी. बीजेपी गठबंधन का दावा कर रही है लेकिन शिवसेना दूसरे ही राग अलाप रही है. मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना प्रमुख उद्धव ने पांचवें साल में धोखा देने की चेतावनी दी है.

फडणवीस ने क्या कहा? एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि शिवसेना से मुझे कुछ तकलीफ हुई है. जहां तक सरकार का सवाल है पिछले चार साल में हमने सारे फैसले एकमत से लिए हैं. कुछ मसलों पर हमारे विचार अलग थे, उस पर हमने चर्चा से हल निकाला. इसीलिए चार साल से सरकार ठीक से चल रही है.''

अगले विधानसभा चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ''हम तो यही चाहते हैं, होगा भी. कुछ मिलाकर देखें तो पिछले 25 साल से हम साथ में लड़ रहे हैं, सिर्फ पिछले चुनाव को छोड़ दें तो. कुछ विषयों पर हमारे मतभेद हैं लेकिन हमारी विचारधारा एक है. अभी जो स्थिति है जहां विपक्ष एकजुट हो रहा है, ऐसे में हम अगर अलग अलग लड़ेंगे तो दोनों का नुकसान होगा.''

शिवसेना की ओर से हो रहे लगातार हमलों पर फडणवीस ने कहा, ''शिवसेना का अखबार 'सामना' पहले से ऐसा लिखता रहा है, दूसरी बात है कि इतनी बातचीत के बाद भी राज्य और केंद्र की सरकार ठीक चल रही है. वास्तविकता दोनों पार्टियों को पता है, अपना घर जलाकर कोई मजा नहीं लेता. इसलिए साथ में तो आना ही पड़ेगा.''

पांचवां साल धोखे का!- सामना देवेंद्र फडणवीस साथ होने का दावा कर रहे हैं लेकिन शिवसेना के तेवरों में कोई कमी नहीं है. शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' में एक बार फिर सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. 'सामना' में लिखा, ''इन चार सालों में जनता ने बहुत कुछ सहा और भोगा है, पर मुख्यमंत्री का समय ही सुखमय बीता है. चौथे वर्ष में उन्होंने कहा है कि सरकार ''सामना'' नहीं चला रहा है मैं चला रहा हूं. मुख्यमंत्री 'सामना' की आग से मत खेलो. मोदी की किस्मत से जो कुछ प्राप्त किया है 'सामना' की आग से जलकर खाक हो जाएगा. मुख्यमंत्री को सुबह उठकर 'सामना' पढ़ना ही पड़ता है.''

'सामना' ने आगे लिखा, ''मुख्यमंत्री चौथे साल में मित्रता का राग अलापना शुरू किया है. शिवसेना नाराज नहीं है ऐसा मुख्यमंत्री ने खुद घोषित किया है. हमारे सहारे ही उनकी कुर्सी टिकी है. उस सहारे के लिए ही उनका बयान है. उन्हें पांचवां साल भी बिताना है. अन्य लोगों की कुर्सियों को सहारा देने के लिए शिवसेना का जन्म नहीं हुआ है.''

'सामना' ने लिखा, ''देवेंद्र जी, शिवसेना की नाराजगी की चिंता आप न करें. महाराष्ट्र की जनता नाराज है, उसकी चिंता करें. महाराष्ट्र की जनता नाराज है. उसकी चिंता कीजिए. बाकी 'सामना' है ही. पढ़ते रहिए. 'सामना' पढ़ता हूं, इसे छिपाते रहिए. यही 'सामना' की सफलता है.''

यहां देखें मुख्यमंत्री फडणवीस का पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल
PM मोदी-पुतिन और जिनपिंग के बीच दिखने वाले ये शख्स कौन? Photo हो रही वायरल
महाराष्ट्र CM के घर पर अमित शाह ने मनाया गणेश उत्सव, अमृता फडणवीस ने किया वेलकम
महाराष्ट्र CM के घर पर अमित शाह ने मनाया गणेश उत्सव, अमृता फडणवीस ने किया वेलकम
ओवैसी के भोपाल दौरे से पहले सियासत, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने की कार्यक्रम रद्द करने की मांग
ओवैसी के भोपाल दौरे से पहले सियासत, मुस्लिम त्योहार कमेटी ने की कार्यक्रम रद्द की मांग

वीडियोज

BRICS Summit 2026 | Sandeep Chaudhary: BRICS में VEG Menu पर मचा बवाल..भिड़ गई Congress-BJP! | ABP
Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)
Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
असम नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
UCC का JDU ने किया 'विरोध', अब चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया रुख
UCC का JDU ने किया 'विरोध', अब चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया रुख
एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Embed widget