एक्सप्लोरर

नए संसद भवन का डिजाइन तैयार, इमारत में सांसदों के लिए होंगी 1350 सीटें- रिपोर्ट

नए संसद भवन को तैयार करने का लक्ष्य पहले 2024 रखा गया था लेकिन अब इसे 2022 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. ये इमारत पहले वाली इमारत से ज्यादा बड़ी और आधुनिक होगी.

नई दिल्ली: देश को नए संसद भवन मिलने की कवायद अब तेज होती जा रही है. मोदी सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार हो चुका है. मौजूदा संसद भवन अंग्रेजों ने बनवाया था जो कि अब काफी पुराना हो चुका है. इस भवन में तमाम तरह कि समस्याएं सामने आ रही हैं. मोदी सरकार का इरादा है कि जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाए तो उस वक्त तक ये इमारत बनकर तैयार हो जाए. इसी इरादे के साथ मोदी सरकार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम रही है.

नए संसद भवन का डिजाईन अब सामने आ चुका है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस नई इमारत को इस तरह से बनाया जाएगा, अगर भविष्य में सांसदों की संख्या बढ़ाई भी जाती है तो सांसदों के बैठने में कोई समस्या नहीं आए. नए भवन में सांसदों के बैठने के लिए 900 सीटें होंगी जबकि संयुक्त सत्र में 1350 सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी. इसमें दो सांसदों के बैठने के लिए एक बैंच होगी ताकि सांसदों को बैठने में को तकलीफ ना हो.

अहमदाबाद स्थित एचसीपी डिजाइन के मुताबिक, नया त्रिकोणीय संसद भवन मौजूदा परिसर के बगल में आएगा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र को कुछ नए सरकारी भवनों के साथ ट्रांसफर किया जाएगा और राष्ट्रीय अभिलेखागार को फिर से तैयार किया जाएगा. प्रधानमंत्री का निवास मौजूदा दक्षिण ब्लॉक परिसर के पीछे ट्रांसफर किया जाएगा, जबकि उपराष्ट्रपति का निवास उत्तरी ब्लॉक के पीछे बनेगा.

सबसे पहले आईजीएनसीए संसद परिसर और सरकारी कार्यालय होंगे. पूर्व मौजूदा संसद परिसर के भीतर 13 एकड़ जमीन पर आएगा और यह वर्तमान की तुलना में बहुत बड़ा होगा, मौजूदा हॉल में सांसदों को कई दिक्कतें होती हैं और जल्द ही इसकी जरूरत पड़ सकती है.

नए डिजाइन के मुताबिक आईजीएनसीए इमारत के अलावा उद्योग भवन, निर्माण भवन, शास्त्री भवन, उपराष्ट्रपति आवास सहित नौ अन्य इमारतों को ध्वस्त किया जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय अभिलेखागार के मॉडल को भी बदला जाएगा.

ये भी पढ़ें

अगले पांच सालों में 16 करोड़ लोगों को रोजगार देगा गडकरी का मंत्रालय

निर्भया मामला: नाबालिग होने के दावे वाली याचिका पर 20 जनवरी को करेगा सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget