एक्सप्लोरर

Desh Ka Mood: बेरोजगारी है देश की सबसे बड़ी समस्या, आर्थिक मंदी के लिए जनता ने मोदी सरकार को माना जिम्मेदार

Desh Ka Mood: मोदी सरकार-2 के शुरुआती 100 दिन में लोगों ने बेरोजगारी को सबसे बड़ी समस्या बताया है, वहीं देश में आई आर्थिक मंदी के लिए भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. जानिए मोदी सरकार-2 के शुरुआती 100 दिन के कामकाज के आधार पर देश का मूड.

नई दिल्ली: मोदी सरकार पिछले काफी वक्त से देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही है. 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त बीजेपी ने भी अपने मैनिफेस्टो में इस तरफ खास ध्यान भी दिया था. अब जब की मोदी सरकार-2 ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए हैं तो एबीपी न्यूज़ ने मोदी सरकार-2 के शुरुआती 100 दिन के कामकाज के आधार पर देश का मूड जानना चाहा. एबीपी न्यूज़ ने लोगों से पूछा कि इन 100 दिनों में देश की सबसे बड़ी समस्या कौन सी रही? इसे लेकर 25 फीसदी लोगों का कहना था कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है, वहीं 10 फीसदी लोगों ने गरीबी को सबसे बड़ी समस्या बताया. 7 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार तो 5 फीसदी ने बिजली, पानी और सड़क को सबसे बड़ी समस्या बताया.

मंदी के लिए 26 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार

देश इस वक्त आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है. देश की जीडीपी भारी भरकम गिरावट के साथ 5 फीसदी पर आ गई है. इसे लेकर जब हमने जानना चाहा कि आखिरकार इस मंदी के लिए कौन जिम्मेदार है तो 26 फीसदी लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया, 15 फीसदी लोगों ने वैश्विक कारणों को इस मंदी की वजह माना. 17 फीसदी लोगों ने इसे दूसरे बाजार का असर बताया, वहीं 36 फीसदी ने इसका जवाब पता नहीं में दिया.

आपको बता दें कि ये सर्वे एबीपी न्यूज़ ने C वोटर के साथ मिलकर किया है. अगस्त के आखिरी हफ्ते में ये सर्वे 11,308 लोगों से बातचीत के बाद किया गया है.

सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया कि मोदी सरकार के 100 दिन का कामकाज कैसा है? इस पर 41.6 फीसदी लोगों ने सरकार के कामकाज को शानदार (Excellent) बताया. वहीं 27.4 फीसदी लोग सरकार के कामकाज को अच्छा (Good) माना है. 16.3 फीसदी लोगों ने सरकार के काम को एवरेज बताया है तो वहीं 5.4 फीसदी ने बहुत ही खराब बताया है. इसमें 7.6 फीसदी लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते.

इस सर्वे में लोगों ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य नरेंद्र मोदी ही हैं. वहीं राहुल गांधी इस मामले में दूसरे और केजरीवाल तीसरे स्थान पर रहे.

इस सर्वे में लोगों से ये भी पूछा गया था कि वो आजाद भारत का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री किसे मानते हैं. सर्वे में 66.7 फीसदी लोगों ने बताया कि वो नरेंद्र मोदी को सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मानते हैं. वहीं 10.1 फीसदी लोगों ने देश की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी को सबसे मजबूत पीएम माना. 9.7 फीसदी लोगों ने बताया कि उनकी नज़र में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू अब तक के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री रहे हैं. 9.7 फीसदी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी को बताया तो वहीं 6.2 फीसदी लोगों ने कहा कि वो कुछ नहीं कह सकते.

यह भी पढ़ें:

 2019 में तीन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव, मोदी सरकार-2 के कामकाज का बीजेपी को मिलेगा फायदा- सर्वे

 Desh Ka Mood: जानें मोदी सरकार ने 100 दिन में सबसे बड़ा क्या काम किया?

देश का मूड: मोदी सरकार-2 के सबसे लोकप्रिय मंत्री बने अमित शाह, सर्वे में राजनाथ और गडकरी बहुत पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget