एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

अगर आज चुनाव हुए तो एबीपी न्यूज़- सी वोटर के सर्वे के मुताबिक जहां यूपीए 4 सीटों पर सिमट जाएगा वहीं 2014 में बड़ा कमाल करने वाला एनडीए को भारी नुकसान होगा और वह 25 सीटों (बीजेपी 24 +अपना दल 1) पर रुक जाएगा. लेकिन बाज़ी मार रहा है अखिलेश-मायावती का गठंबधन जो 51 सीटें जीत रहा है.

ABP News- C Voter Survey: आम चुनाव से चंद महीने पहले देश की राजनीति के सबसे बड़े केंद्र बिंदू और लोकसभा में सबसे ज्यादा सीटें रखने वाला राज्य उत्तर प्रदेश इस समय भारी सियासी हलचल का गवाह बना हुआ है. कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारकर बड़ा दांव चल दिया है. इस बीच एबीपी न्यूज़- सी वोटर का सर्वे यूपीए और एनडीए दोनों के जबरदस्त झटके देने वाला है.

अगर आज चुनाव हुए तो एबीपी न्यूज़- सी वोटर के सर्वे के मुताबिक जहां यूपीए 4 सीटों पर सिमट जाएगा वहीं 2014 में बड़ा कमाल करने वाला एनडीए को भारी नुकसान होगा और वह 25 सीटों (बीजेपी 24 +अपना दल 1) पर रुक जाएगा. लेकिन बाज़ी मार रहा है अखिलेश-मायावती का गठंबधन जो 51 सीटें जीत रहा है. इस सर्वे से साफ संकेत है कि एनडीए को 48 सीटों का नुकसान हो रहा है.

यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

इस बार के चुनाव में देखा जाए तो पूर्वांचल की सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है. यहां महागठबंधन में एसपी-बीएसपी और आरएलडी शामिल हैं. जबकि एनडीए में बीजेपी के साथ अपना दल शामिल है.

पूर्वांचल में सीटों का हिसाब-किताब पूर्वांचल में कुल 21 सीटें हैं जिसमें से मुख्य सीट- वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया हैं. यहां एनडीए को 6 सीटें और महागठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान है. इस रीजन में यूपीए यानी कांग्रेस और इसके साथ के दलों को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.

यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

वोट प्रतिशत वोट प्रतिशत के हिसाब से देखें तो पूर्वांचल में महागठबंधन को 43.9 फीसदी और एनडीए को 39.6 फीसदी, यूपीए को 11.9 फीसदी और अन्य को 4.6 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

अवध में क्या रहेगा हाल सीटों के लिहाज से उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े रीजन की बात करें तो अवध रीजन में 18 सीटें हैं जिसमें मुख्य सीट- लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद हैं. इस चुनाव में महागठबंधन को अवध रीजन में 18 में से 13 सीटें मिलती दिख रही हैं और एनडीए के खाते में 3 सीटें और यूपीए को 2 सीट मिलती दिख रही हैं. वोट शेयर देखें तो अवध में महागठबंधन को 40.8 फीसदी, एनडीए को 40.6 फीसदी और यूपीए को 18 फीसदी का वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

पश्चिम यूपी का हाल

पश्चिम यूपी में कुल 26 सीटें हैं और यहां मुख्य सीट- आगरा, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद हैं. इसमें एनडीए को 10 सीटें और यूपीए को 1 सीट मिलती दिख रही है. यहां महागठबंधन का वर्चस्व दिख रहा है और ये 15 सीटें जीतती दिख रही है. यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

मध्य यूपी-बुंदेलखंड मध्य यूपी-बुंदेलखंड में कुल लोकसभा सीट 15 हैं और यहां मुख्य सीट-इलाहाबाद, कानपुर, मैनपुरी, झांसी हैं. इसमें एनडीए को 6 सीट, यूपीए को 1 सीट और महागठबंधन को 8 सीट मिलती दिख रही है.

यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों का ये रहेगा आंकड़ा इस तरह यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को देखें तो यहां महागठबंधन को 51 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं यूपीए को सिर्फ 4 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.

यूपी: मायावती-अखिलेश के सामने मोदी का जादू फेल होने के संकेत, NDA को 48 सीटों का होगा नुकसान- सर्वे

लोकसभा चुनाव में यूपी में कुल वोट शेयर यूपी में कुल वोट शेयर देखें तो महागठबंधन को 43 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है और एनडीए को 42 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है. इसके अलावा यूपीए को 12.7 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

कैसे हुए सर्वे

बता दें कि ये सर्वे एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने मिलकर किया है. ये सर्वे देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया है. इस दौरान 22309 लोगों से बातचीत की गई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget