एक्सप्लोरर

गुरमीत राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सज़ा, रोहतक की जेल में लगेगी CBI की विशेष अदालत

रमीत राम रहीम को आज सीबीआई की विशेष अदालत रोहतक जेल में बने विशेष कोर्ट में सजा का ऐलान करेगी. सजा के ऐलान के मद्देनजर सूबे में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त कर दिया गया.

नई दिल्लीः गुरमीत राम रहीम को आज सीबीआई की विशेष अदालत रोहतक जेल में बने विशेष कोर्ट में सजा का ऐलान करेगी. सजा के ऐलान के मद्देनजर सूबे में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त कर दिया गया. बलात्कार के दोष में गुरमीत राम रहीम को रोहतक की जेल में आज दोपहर ढाई बजे कोर्ट सजा सुनाएगी. इसके लिए जज हवाई मार्ग से रोहतक जेल आएंगे.

इस बीच सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय के पास दो महिलाएं 32 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ी गईं हैं. ये दोनों महिलाएं पुलिस नाके पर तलाशी के दौरान पकड़ी गईं. पैसा डेरा सच्चा सौदा का होने का शक किया जा रहा है.

स्कूल कॉलेज आज बंद

राम रहीम के फैसले को देखते हुए हरियाणा में सभी स्कूल कॉलेज आज बंद रहेंगे. पंजाब के मालवा के 13 ज़िलों बरनाला, भटिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फजलीका, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा, मोनगा, मोहाली, मुक्तसर, पटियाला और संगरुर में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे, बाकी पंजाब में स्कूल कॉलेज खुलेंगे. सरकारी दफ्तरों में कहीं भी छुट्टी नहीं है.

हाईकोर्ट ने सरकार को दिए हैं निर्देश इससे पहले हुए हिंसा के मद्देनज़र हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को आज के दिन के लिए खास इंतजाम करने को कहा है. हाईकोर्ट ने कहा कि जज को हवाई रास्ते से जेल ले जाया जाए. सीबीआई अदालत के जज के जाने के लिए पूरी व्यवस्था की जाए. जेल में ज्यूडिशिय़ल ऑफिसर, स्टाफ की सुरक्षा व्यवस्था हो.

अब तक 38 की मौत रेप केस का फैसला आने के बाद डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों ने हरियाणा-पंजाब में जमकर हिंसा की है. हिंसा को लेकर डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि ''मरने वालों की संख्या 38 पहुंच गई है. पंचकूला में 32 और सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई है.''

गौरतलब है कि 25 अगस्त को जब सीबीआई की अदालत ने राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिया था तो उसके समर्थकों ने पंचकूला में जमकर गुंडागर्दी की थी. अब आज जेल में लगने वाली अदालत राम रहीम को 7-10 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है. 15 साल पहले एक साध्वी ने अज्ञात चिट्ठी भेजकर बाबा पर रेप का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें- राम रहीम पर टिप्पणी से राधे मां का इनकार, कहा- मोदी जी इसका फैसला कर देंगे! पंचकूला हिंसा में खुलासा, 1000 रुपये प्रति व्यक्ति देकर इकट्ठी की गई थी भीड़!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget