एक्सप्लोरर

नोटबंदी: विपक्ष को एकजुट करने में नाकाम रही कांग्रेस

नई दिल्ली: नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस जमकर हमले कर रही है. खुद राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोल रहे हैं. लेकिन आज ये साफ हो गया कि कांग्रेस नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष को एकजुट करने में नाकाम हो गई है. कल सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है लेकिन अबतक की जानकारी के मुताबिक उस बैठक में कांग्रेस का साथ देने के लिए सिर्फ ममता बनर्जी और लालू यादव पहुंचने वाले हैं.

नोटबंदी के बाद विपक्ष के तमाम बड़े चेहरों ने संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का साथ दिया लेकिन अब वो इस मुद्दे पर कांग्रेस से कन्नी काटते दिख रहे हैं. नोटबंदी के मुद्दे पर कल सोनिया गांधी ने दोपहर तीन बजे दिल्ली में बैठक बुलाई है लेकिन उस बैठक में पहुंच रहे हैं विपक्ष के केवल दो बड़े चेहरे-लालू यादव और ममता बनर्जी .

विपक्ष के बाकी दलों ने कांग्रेस के निमंत्रण को अस्वीकार किया है. उसकी दो बड़ी वजह हैं, पहला वो कांग्रेस की बैठक में शामिल होकर ये संदेश नहीं देना चाहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार लिया है. दूसरी वजह, विपक्ष के कई दलों के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है. जैसे पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और ममता बनर्जी के बीच. यूपी में एसपी और बीएसपी के बीच. पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच.

जेडीयू इस बात से नाराज है कि नोटबंदी के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार को गद्दार कह दिया था. लेफ्ट के बारे में खबर है कि वो इस बात से नाराज है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद सत्र के आखिरी दिन अकेले अपने नेताओं के साथ प्रधानमंत्री से मिलने चले गये थे. विपक्ष का ये बिखराव कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बन गया है क्योंकि बैठक सोनिया गांधी की पहल पर बुलाई गई है.

दूसरी तरफ सूत्रों से जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेता बैठक का बॉयकॉट करनेवाले विपक्षी दलों को मनाने में जुटे हैं. उनकी कोशिश है कि अगर विपक्ष के बड़े नेता खुद नहीं आते हैं तो वो कम से कम अपने प्रतिनिधि के तौर पर किसी नेता को बैठक में भेज दें ताकि नोटबंदी पर विपक्ष की एकता का दावा किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget