एक्सप्लोरर

दिल्ली: 11 मौतों की मिस्ट्री में अब हुई दाढ़ी वाले शख्स की एंट्री, तलाश में जुटी पुलिस

पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होने के खुलासे के बाद पुलिस अब इस केस की जांच सामूहिक आत्महत्या के आधार पर कर रही है. पहले पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में हुई 11 मौतों के राज अभी तक एक राज ही बना हुआ है. क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. लगतार इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों की माने तो अब क्राइम ब्रांच की टीम एक दाढ़ी वाले शख्स की तलाश में है. पुलिस को जानकारी मिली है कि वो शख्स घर पर आता जाता रहता था और हो सकता है कि उसी ने इनका ब्रेन वॉश किया हो.

रजिस्टर के 37 पन्नों पर बरगद के पेड़ का जिक्र

सूत्रों की माने तो वो दाढ़ी वाला शख्स दो-ढाई घंटे रुकता था. पुलिस को उसी पर इन लोगों का मोक्ष के नाम पर ब्रेन वॉश करने का शक है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. वहीं सूत्रों की माने तो रजिस्टर के 37 पन्नों पर बरगद के पेड़ की पूजा के बारे में लिखा है. ये भी लिखा है कि ये पूजा रात को 12 से एक बजे के बीच करनी है. क्राइम ब्रांच के सूत्र बताते हैं कि जिस हालत में सभी 10 शव लटके थे, वो बरगद के पेड़ की बड़ी-बड़ी जटाओं की तरह ही थे. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या इन मौत का किसी पूजा विशेष से सीधा रिश्ता है? पुलिस पड़ताल में जुटी है.

पुलिस अब आत्महत्या के आधार पर कर रही है जांच

क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होने के खुलासे के बाद पुलिस अब इस केस की जांच सामूहिक आत्महत्या के आधार पर कर रही है. पहले पुलिस ने  हत्या का मामला दर्ज किया था.

पुलिस की तहकीकात में पांच फोन नंबर सामने आए हैं. जिन पर लगातार बातें होती थीं. पुलिस इन फोन नंबरों की पड़ताल कर रही है. रजिस्टर में ये भी लिखा है, ‘’हम मरने नहीं जा रहे हैं, बल्कि परमात्मा से मिलकर वापस आ जाएंगे. पूजा के लिए शनिवार और रविवार का दिन चुना गया था. क्रिया रात 12 से एक बजे के बीच करनी है. इससे पहले हवन करना है. खुद अपने हाथ बांधने हैं. क्रिया के बाद दूसरा खोलेगा.’’

ललित और उसकी पत्नी ने लगाई बाकियों को फांसी!

ललित और उसकी पत्नी की मौत सबसे आखिरी में हुई. जो वीडियो सामने आई है उसमे साफ देखा जा सकता है कि दोनों के हाथ खुले हुए थे. क्राइम ब्रांच की टीम इस एंगल पर भी जांच कर ही है कि कहीं इन दोनों ने पहले सबको मोक्ष प्राप्ति के लिए तैयार किया और उनके मरने के बाद खुद भी फांसी लगा ली. एबीपी न्यूज़ ने घर की दीवार में 11 पाइप देखे थे. इन पाइप का क्या 11 मौतों से भी कोई संबंध है? क्योंकि घर मे 11 लाशें मिली, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. जब एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल की तो जानकारी मिली कि ये पाइप ललित ने हवा के लिए लगवाए थे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: 11 मौतों के पीछे परिवार के छोटे बेटे ललित पर शक, तंत्रमंत्र की तरफ इशारा करती हैं रजिस्टर में लिखी बातें

बड़ा खुलासा: मरना नहीं चाहता था भाटिया परिवार, अनुष्ठान के लिए बांधी मुंह-आंख पर पट्टी- सूत्र दिल्ली: 11 की मौत मामले में तंत्र-मंत्र के एंगल से जांच शुरू, अब एक बाबा की है तलाश दिल्ली: 11 पाइप और 11 सवालों में उलझा 11 मौतों का रहस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget