एक्सप्लोरर

दिल्ली की एयर क्वालिटी फिर बिगड़ी, 16 इलाकों में बेहद खराब

दिल्ली की एयर क्वालिटी शुक्रवार को फिर से बिगड़कर ‘अत्यंत खराब’ की श्रेणी में पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषक तत्वों का बिखराव धीमा होने के कारण एयर क्वालिटी बिगड़ी है.

नई दिल्ली: शहर में बारिश के बाद प्रदूषण से मिली कुछ राहत के बाद दिल्ली की एयर क्वालिटी शुक्रवार को फिर से बिगड़कर ‘अत्यंत खराब’ की श्रेणी में पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषक तत्वों का बिखराव धीमा होने के कारण एयर क्वालिटी बिगड़ी है. केंद्र संचालित एयर क्वालिटी और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक एयर क्वालिटी सूचकांक 315 दर्ज किया गया जो ‘अत्यंत खराब’ की श्रेणी में आता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के मुताबिक दिल्ली के 16 इलाकों में एयर क्वालिटी ‘अत्यंत खराब’ दर्ज की गई और 22 इलाकों में यह ‘खराब’ की श्रेणी में रही. शुक्रवार को शहर में हवा में अति सूक्ष्म कणों -पीएम 2.5 का स्तर 139 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 210 रहा. एयर क्वालिटी सूचकांक में शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘सामान्य’, 201 से 300 के स्तर को ‘खराब’, 301 से 400 के स्तर को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के स्तर को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है.

अधिकारियों ने बताया कि बारिश में प्रदूषक तत्वों के बह जाने से पिछले दो दिनों में दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार देखा गया. लेकिन बारिश खत्म होते ही शुक्रवार को प्रदूषण स्तर फिर से बढ़ गया. भारतीय उष्णकटिबंधी मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में पराली जलाए जाने की घटनाएं बहुत कम देखी गईं.

संस्थान ने कहा, “पश्चिमोत्तर भारत में पराली जलाए जाने का दिल्ली पर कोई खास प्रभाव नहीं है.” आईआईटीएम ने कहा,‘‘ दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन में वायु की गुणवत्ता सुधरने की संभावना है लेकिन यह ‘खराब’ और ‘अत्यंत खराब’ के बीच रहेगी। उत्तर पश्चिमी भारत में पराली जलाने का प्रभाव दिल्ली में आंशिक है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget