एक्सप्लोरर

दिल्ली वालों को मिल सकती है वायु प्रदूषण से राहत, वायु गुणवत्ता 'खराब' में सुधार होने की संभावना

केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता अग्रिम चेतावनी प्रणाली के अनुसार दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, हालांकि शुक्रवार को यह खराब श्रेणी में बनी रहेगी और शनिवार को मध्यम श्रेणी में आने की संभावना है.

 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गयी. हालांकि, केंद्र सरकार की एजेंसियों ने कहा है कि हवा चलने की गति अनुकूल होने के कारण इसमें कुछ सुधार हो सकता है. आज सुबह दस बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 292 दर्ज किया गया. बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 283 था जबकि बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 211 एवं 171 दर्ज किया गया था.

केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता अग्रिम चेतावनी प्रणाली के अनुसार दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है, हालांकि शुक्रवार को यह खराब श्रेणी में बनी रहेगी और शनिवार को मध्यम श्रेणी में आने की संभावना है.

इसने कहा है कि सतह की हवा की दिशा उत्तर पश्चिम है और इसकी अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटे की है. प्रणाली के अनुसार पंजाब, हरियाणा एवं पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को 600 स्थानों पर खेतों में पराली जलाने की घटना की जानकारी मिली है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सफर के अनुसार दिल्ली में बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 प्रदूषण के ​लिये पराली का जलना 20 प्रतिशत जिम्मेदार है. बुधवार को यह आठ जबकि मंगलवार को तीन प्रतिशत था.

मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था जो पिछले 14 सालों में सबसे कम है. उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता को बेहतर, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब एवं 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget