एक्सप्लोरर

दिल्ली: सोनिया विहार और भागीरथी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कामकाज शुरू, आज से सामान्य होगी वॉटर सप्लाई

हरियाणा से जो पानी यमुना में छोड़ा जाता है और फिर वो दिल्ली आता है उसमें अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है- राघव चड्ढादिल्ली जल बोर्ड के पास 9 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 8 सीवेज टेस्टिंग लैब्स हैं. हर लैब में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.

नई दिल्ली: यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से सोनिया विहार और भागीरथी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कामकाज प्रभावित हो गया था, जिससे कुछ इलाकों में पानी की सपलाई प्रभावित होने की सूचना दिल्ली जलबोर्ड ने जारी की थी. दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की शॉर्टेज को लेकर संदेश जारी किया गया था. वॉटर सप्लाई आज से सामान्य होगी.

प्रदूषण की वजह से प्रभावित हुआ कामकाज

दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन राघव चड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया था, "हरियाणा से जो पानी यमुना में छोड़ा जाता है और फिर वो दिल्ली आता है उसमें अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है. अमोनिया का स्तर 3PPM (पार्ट्स पर मिलियन) तक चला गया है. पानी में इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से सोनिया विहार और भागीरथी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कामकाज प्रभावित हुआ और प्लांट को बंद करना पड़ा."

हालांकि आज जानकारी देते हुए राघव चड्ढा ने बताया कि इन दोनों प्लांट की क्षमता कुल मिलाकर 250 MGD है. ये दोनों ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली जल बोर्ड के बड़े प्लांट हैं, भागीरथी प्लांट की क्षमता 110 MGD है और सोनिया विहार प्लांट की क्षमता 140 MGD है. हम लोग हरियाणा सरकार से भी बातचीत करके इसका स्थायी समाधान खोजने पर लगे हुए हैं. मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि इन दोनों प्लांट्स में 50% क्षमता के साथ कामकाज शुरू हो गया है और हमें गंदगी साफ करने में सफलता मिल गई है.

यूपी सरकार से की मदद की अपील- चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से भी बातचीत जारी है, क्यों दिल्ली में गंगा का पानी उत्तर प्रदेश के रास्ते से आता है. हमने उत्तर प्रदेश सरकार से भी मदद की अपील की है. ऊपरी गंग नहर में सालाना मेंटेनेंस जारी होने की वजह से भी दिल्ली में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है. पानी की समस्या को दूर करने के लिए हम लगातार हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारों से बातचीत कर रहे हैं और उनका सहयोग मांग रहे हैं. हमें ये समझने की जरूरत है कि दिल्ली चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ प्रदेश है ऐसे में अगर दिल्ली तक आने वाले पानी में अमोनिया बढ़ता है तो हमें अपने ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ते हैं. दिल्ली जल बोर्ड पानी की सप्लाई को सामान्य करने के लिए लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. 31 अक्टूबर सुबह तक सभी प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी.

इन इलाकों में प्रभावित हुई पानी की सप्लाई

सोनिया विहार और भागीरथी प्लांट बंद होने की वजह से दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और NDMC के जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई, वो इलाके हैं-गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, विवेक विहार, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, ब्रह्मपुरी, गांधी नगर, सराय काले खां, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, लोधी रोड, काका नगर.

दिल्ली जल बोर्ड के पास 9 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड के पास 9 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 8 सीवेज टेस्टिंग लैब्स हैं. हर लैब में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और उनमें प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. इन लैब्स के लिए सीवर पंपिंग स्टेशन और नालों से सैंपल लिया जाता है और फिर उनकी जांच की जाती है. यमुना के वजीराबाद से ओखला बराज तक के बहाव की गुणवत्ता की भी समय समय पर जांच की जाती है. दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली में पानी के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी निभाता है साथ ही सीवर मैनेजमेंट और गंदे पानी के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी भी दिल्ली जल बोर्ड की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget