एक्सप्लोरर

दिल्लीः आदर्श नगर में झपटमारी का विरोध करने पर महिला की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सिमरन कौर की उम्र 25 साल है. 3 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी. महिला का 2 साल की बेटी है. सिमरन आदर्श नगर इलाके में अपने मायके आई हुई थी. सिमरन का ससुराल पटियाला में है.

नई दिल्लीः आदर्श नगर थाना इलाके में एक झपटमार ने वारदात के दौरान एक महिला की चाकू से वार कर हत्या कर दी. महिला का नाम सिमरन कौर था, जो कुछ दिन पहले ही यहां अपने मायके में आई थी. वारदात के समय महिला की गोद मे 2 साल की बच्ची भी थी. डीसीपी नार्थवेस्ट उषा रंगनानी का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस की 10 टीम काम पर लगी हैं. दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार शाम को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए थे, लेकिन उसके जवाब में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि 1-2 घटनाओं की वजह से पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए. परन्तु केजरीवाल के ट्वीट के कुछ घण्टे बाद ही आदर्श नगर में सरे राह हत्या की यह वारदात हो गयी.

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार सिमरन कौर शनि बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गयीं थी. जब वह बाजार से वापस लौटी और अपनी गली में घुसी ही थीं कि अचानक से एक लड़का पीछे से आया और सिमरन के गले से चैन खींचने लगा. सिमरन के विरोध करने पर झपटमार ने चाकू से वार कर सिमरन को गंभीर रूप से घायल कर दिया. सिमरन को नजदीक ही फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. हत्या का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है.

16 फरवरी को पटियाला में बेटी का जन्मदिन भी मनाया था

सिमरन के देवर लकी ने बताया कि 16 फरवरी को सिमरन की बेटी का जन्मदिन था. बेहद हंसी खुशी बेटी का जन्मदिन मनाया गया था. उस दिन सिमरन भाभी के मायके वाले भी पटियाला आये थे, उन्हें लेने क्योंकि सिमरन की बहन कनाडा से आई हुईं थीं. इसलिए उन्होंने कहा था कि सिमरन कुछ दिल्ली अपने मायके रहने के लिए चल ले. सिमरन के ससुर और पति प्रिंस ने उसे मायके वालों के साथ भेज दिया था.

जहांगीरपुरी से बरामद हुई है स्कूटी

पुलिस सूत्रों के अनुसार झपटमार एक नहीं दो थे. एक युवके जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, वह पैदल ही शनि बाजार से पीछा करता हुआ आ रहा था. उसके पीछे लाल रंग की स्कूटी पर सवार उसका साथी भी मौजूद था. जब झपटमार ने वारदात को अंजाम दिया और सिमरन को चाकू मार कर पैदल भागा तो उसका साथी स्कूटी लेकर उसके नज़दीक आया और उसे अपने साथ बैठा कर ले गया. सीसीटीवी में यह सारी घटना कैद हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने स्कूटी को जहांगीरपुरी इलाके से बरामद कर लिया.

कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है आदर्श नगर में

आदर्श नगर के गुरु नानक मार्ग पर रहने वाले अनिल कुमार सिंघल का कहना है कि यह घटना शनिवार रात 9 बजे के बाद की है. यहां ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. सिमरन की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी. अभी वह अपने मायके आयी हुई थीं. एक लड़का पीछे से आया और चैन खींचने लगा. विरोध किया तो उसने महिला के चाकू मार दिया. यहां कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. पुलिस के खिलाफ अगर कोई बोलता है, तो पुलिस उसे ही फंसाने लगती है.

क्या कहना है परिवार का

सिमरन की मौसी ने बताया सिमरन पिछले शनिवार को अपने मायके आई थी. कल वह अपनी मम्मी के साथ बच्चे की दवाई लेने के लिए केमिस्ट तक गई थी. जब वो लौट रही थी, तो गली में ही एक लड़का पीछे से पैदल आया और सिमरन के गले से चेन खींचने लगा. चैन में एक लॉकेट भी था. उस लड़के ने पहले चाकू से लॉकेट या चैन काटी, लेकिन सिमरन को जब पता चला तो उसने उसका विरोध किया. उस लड़के को धक्का भी मारा और इसी बीच में युवक ने सिमरन के चाकू मार दिया. सिमरन की शादी 3 साल पहले हुई थी. उसका ससुराल पटियाला में है. झपटमार अकेला नहीं था. उसका साथी स्कूटी पर उसका इंतजार कर रहा था और वह लड़का चाकू मारने के बाद उस पर सवार होकर फरार हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget