एक्सप्लोरर

सीने पर तनी थी पिस्तौल फिर भी नहीं डरे हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया, ABP न्यूज़ को बताई पूरी कहानी

शाहरुख नाम के आरोपी शख्स ने दीपक दहिया के सीने पर गोली तान दी थी लेकिन वे डरे नहीं. दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात दीपन ने बताया कि वे उस समय वहां मौजूद लोगों को पिस्तौल की रेंज से बाहर निकालने की सोच रहे थे.

नई दिल्ली: राजधानी में हिंसा के दौरान एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ. एक शख्स पिस्तौल लहराता हुआ पुलिस वाले के सामने आता है. शख्स पुलिस वाले के सीने पर पिस्तौल तान देता है लेकिन वो बहादुर पुलिस कर्मी बिलकुल नहीं डरते. वायरल वीडियो में दिखने वाले पुलिसकर्मी का नाम दीपक दहिया है.

दीपक दहिया, दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. एबीपी न्यूज़ से उन्होंने खास बातचीत की है. जब दीपक से पूछा गया कि जब शख्स ने पिस्तौल तान दी तो आपको डर नहीं लगा, इसपर दीपक ने कहा कि डर तो बिलकुल नहीं लगा, वे उस समय पब्लिक के बारे में सोच रहे थे. वो सोच रहे थे कि किसी तरह लोगों को उसकी पिस्टल की रेज से बाहर निकाला जाए ताकि किसी को गोली न लग जाए. इसका तरीका एक ही था कि शख्स का ध्यान बंट जाए, इसके अलावा और कोई तरीका नहीं था.

दीपक दहीया ने कहा, ''मैंने उसे डंडा दिखाते हुए यहीं बोला कि अगर किसी को गोली लगी तो आपको बख्शा नहीं जाएगा. हम छोड़ेंगे नहीं. लेकिन उसके बार भी वो फायर करता रहा. लेकिन उसके रेंज से तबतक पब्लिक बाहर निकल चुकी थी. सबको दूर जाने का टाइम मिल गया.'' उन्होंने बताया कि जब ट्रेनिंग होती है तो इस तरह की स्थिति से निपटने के बारे में बताया जाता है. अगर आप डट जाते हैं तो आपकी जीत के चांस बढ़ जाते हैं.

अपनी बातचीत में दीपक ने आगे बताया, ''जैसे ही उन्होंने देखा कि वो शख्स फायरिंग करते हुए आ रहा है तो रोड की दूसरी साइड से उसकी तरफ आ गया. फिर मैंने उसको समझाना शुरू किया. मौजपुर दुर्गामाता मंदिर के पास मेरी पोस्टिंग थी.'' बता दें कि हथियार लहराने वाले शख्स का नाम शाहरुख बताया जा रहा है. पुलिस उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है. उसकी गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget