एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसाः अमित शाह से मिलने से पहले CM केजरीवाल ने कहा- सभी मिलकर करें शांति बहाली

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इस बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि वह दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाएंगे.

नई दिल्लीः दिल्ली के कई इलाकों में फैली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस बात के बारे में जानकारी दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के कुछ हिस्सों में मौजूदा स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं. केरजरीवाल ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के सभी पार्टी विधायकों की मीटिंग के बाद उन्होंने यह जानकारी दी.

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज सुबह से मौजपुर, बाबरपुर और जाफराबाद इलाके में पथराव की घटना रूक-रूक कर सामने आई हैं. एक ट्वीट में, अरविंद केजरीवाल ने सभी से हिंसा से दूर करने का आग्रह किया है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के कुछ हिस्सों में स्थिति बहुत ही चिंताजनक है. हम सब मिलकर शहर में शांति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मैं फिर से सभी से हिंसा से दूर रहने का आग्रह करता हूं."

केजरीवाल के घर विधायकों की बैठक

खबरों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर बैठक की. अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "कुछ समय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों के सभी विधायकों (सभी दलों के) के साथ बैठक करूंगा.''

इस बैठक में हिंसा प्रभावित क्षेत्र के विधायक शामिल हुए. बैठक के दौरान इस बात की चर्चा हुई कि कैसे हिंसा को जल्द से जल्द कंट्रोल किया जाए.

हिंसा को लेकर सिसोदिया का बयान

शहर में फैली हिंसा को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा, ''तीन दशक से दिल्ली में हूं. अपने ही शहर में इतना डर कभी नही लगा. क्या हो गया है ये? कौन लोग हैं जो दिल्ली में आग लगा रहे हैं? बेहद दुखी और शर्मिंदा हूं आज. ये हमारी प्यारी दिल्ली है. देश की राजधानी है. इसे बचाना ही होगा.''

बता दें कि दिल्ली में हुए हिंसा में अबतक एक पुलिसकर्मी समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं एक डीएसपी समेत सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं. हिंसा को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे.

दिल्ली हिंसा: केजरीवाल ने बुलाई विधायकों की बैठक, कपिल मिश्रा बोले- गोलियां चलाने वाले के खिलाफ बोलिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget