एक्सप्लोरर

31 मई से दिल्ली में शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया, फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन साइट को शर्तों के साथ मिली छूट

अब कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. राजधानी दिल्ली में अब कोरोना के नए केस बेहद कम हो गए हैं.

दिल्ली 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. ये एलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है. DDMA की बैठक में दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि पहले चरण में प्रोडक्शन और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट समेत कंस्ट्रक्शन साइट को काम करने की इजाजत दी जाएगी.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले और पॉजिटिविटी दर कम हो रही है. यह समय है धीरे-धीरे अनलॉकिंग करने का. ऐसा ना हो कि लोग कोरोना से बच जाएं और भुखमरी से बेहाल हो जाए. आज उपराज्यपाल की अध्यक्षता में DDMA की मीटिंग हुई जिसमें लॉकडाउन खोलने को लेकर निर्णय लिए गए. अब हम धीरे धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. अनलॉक में सबसे पहले प्रवासी मजदूरों का ख्याल रखना है. यह मजदूर सबसे ज्यादा कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और फैक्ट्रियों में काम करते हैं. अगले 1 हफ्ते के लिए कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी और फैक्ट्री को खोला जा रहा है.

अनलॉक में इन्हें मिली काम करने की इजाजत-
1) स्वीकृत इंडस्ट्रियल एरिया में बंद परिसर में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट चलाई जा सकेगी
2) जिन कंस्ट्रक्शन साइट पर वर्कर्स बाउंड्री के अंदर काम कर रहे हैं वहां निर्माण कार्य की अनुमति होगी

क्या होंगी शर्तें-

  • थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा
  • वर्क आवर्स अलग-अलग शिफ्ट में होंगे ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ न हो
  • डीएम के द्वारा रैंडम RT-PCR और रैपिड टेस्ट कराए जाएंगे
  • सभी लेबर्स और वर्कर को कोविड अपप्रोप्रियेट बिहेवियर जैसे मास्क लगाना सोशल डिस्टेंसिंग बरतना अनिवार्य होगा. डीएम के अधीन स्पेशल टीम बनाई जाएंगी जो समय समय पर निरीक्षण करेंगी.
  • वर्कर्स को e-पास के जरिए पब्लिक और प्राइवेट व्हीकल से मूवमेंट की इजाजत होगी.
  • थोक में e-पास बनाने का प्रावधान किया जाएगा. जिसके तहत फैक्टरी मालिक अपने वर्कर्स की डिटेल के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर e-पास के लिए आवेदन कर सकेंगे.
  • नियम उल्लंघन करने पर मैनुफैक्चरिंग यूनिट या कंस्ट्रक्शन साइट को बन्द भी किया जा सकता है और DDMA एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी.

आगे अनलॉक की प्रक्रिया पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर हफ्ते हम जनता के सुझावों के आधार पर और एक्सपर्ट के विचारों के आधार पर धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे. लेकिन ये ध्यान रखना होगा कि कोरोना फिर से ना बढ़ने लगे. अगर मामले फिर से बढ़ने लगे तो हमको इस प्रक्रिया को रोकना होगा. सभी को एहतियात बरतने की ज़रूरत है. लॉकडाउन मजबूरी में लगाया जाता है हम नहीं लगाना चाहते. जब तक जरूरत ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले. हम सब को जिम्मेदारी के साथ आचरण करना है. 

ये भी पढ़ें-
राहुल गांधी का दावा- कोरोना की दूसरी लहर का कारण है प्रधानमंत्री की नौटंकी

राहुल पर बीजेपी का पलटवार, जावड़ेकर बोले- उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget